Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

‘ये ही सारे हथियार नहीं हैं…’ राजा भैया के एक बयान से मची चर्चा, आखिर कितनी है असलहों की संख्या?

Woman Express
Last updated: October 21, 2026 4:29 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
a 3 17
SHARE

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया दशहरे पर अपने पैतृक आवास बेंती कोठी में शस्त्र पूजा करते हैं. इस साल भी भव्य कार्यक्रम हुआ. इसमें करीब 500 लाइसेंसी हथियारों की पूजा की गई. इस दौरान राजा भैया के एक बयान ने चर्चा बढ़ा दी. उन्होंने कहा, “ये ना जानो इतने ही हथियार हैं. हाथी के दांत दिखाने के अलग होते हैं, खाने के अलग होते हैं.” इसके बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि राजा भैया के पास आखिर कितने हथियार हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

2022 के हलफनामे में छह हथियारों का जिक्र
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे में राजा भैया ने अपने नाम पर तीन हथियार होने की जानकारी दी थी. इनमें 83 हजार रुपये की राइफल, 42 हजार रुपये की बंदूक और 95 हजार रुपये की पिस्टल शामिल थी. उनकी पत्नी भानवी सिंह के नाम पर भी तीन हथियार दर्ज थे. इनमें 90 हजार रुपये की पिस्टल, 82 हजार रुपये की राइफल और 38 हजार रुपये की बंदूक शामिल थी.

शस्त्र पूजा में शामिल हुए करीब 500 लाइसेंसी हथियार
बेंती कोठी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 500 लाइसेंसी हथियारों की पूजा की गई. हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की पूजा का मतलब यह नहीं है कि सभी हथियार राजा भैया के निजी हैं. पिछले साल भी सैकड़ों लाइसेंसी हथियारों की पूजा की गई थी. उस समय राजा भैया ने कहा था कि उनके समर्थकों के हथियार भी उनके अपने जैसे हैं. उन्होंने समर्थकों से पारिवारिक संबंध होने की बात कही थी.

भानवी सिंह ने विदेशी हथियारों को लेकर लगाए थे आरोप
राजा भैया और भानवी सिंह के बीच दिल्ली की अदालत में तलाक का मुकदमा चल रहा है. इस विवाद के दौरान भानवी सिंह ने पिछले साल प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर राजा भैया के पास कथित तौर पर विदेशी हथियार होने के आरोप लगाए थे. इनमें तुर्की की जिगाना पिस्टल और ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल का भी जिक्र था. इसके बाद मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे जाने की जानकारी सामने आई थी.

राजा भैया के बयान पर सोशल मीडिया में चर्चा
शस्त्र पूजा के दौरान राजा भैया की टिप्पणी के बाद उनके हथियारों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. चुनावी हलफनामे में उनके नाम पर तीन हथियार दर्ज थे, जबकि पत्नी के नाम पर भी तीन हथियारों का जिक्र था. वहीं, पूजा में शामिल करीब 500 हथियारों को लेकर राजा भैया ने संकेत दिया कि संख्या को केवल इसी आयोजन से नहीं आंका जाना चाहिए.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

up 8
National

आगरा में कातिल का एनकाउंटर : ज्वेलर योगेंद्र चौधरी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस ने घेराबंदी की और फिर…

May 6, 2025
Smit Machhar
National

‘पीछे से अचानक जोरदार वार हुआ…’ फ्लाईदुबई हमले पर कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया उस दिन क्या हुआ

October 4, 2026
ss.jpg
National

सागर शराब कांड में मौतों का आंकड़ा बना बड़ा सवाल! मंत्री ने गिनाए 19 नाम, जीतू पटवारी बोले- 50 से ज्यादा मौतें

September 9, 2026
webp 2026 09 19T121752.661
National

मां बगलामुखी के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं की कार नाले में बही, आगर मालवा हादसे में 8 की मौत

September 19, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?