Advertisement Carousel

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ेंगी या मिलेगी राहत? प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Woman Express
2 Min Read

बिलासपुर। भिलाई विधानसभा सीट से चुने गए देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने प्रेम प्रकाश पांडेय और देवेन्द्र यादव दोनों के पक्ष को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।

पूर्व विधायक ने 2024 में दायर की थी याचिका
दरअसल, भिलाई के पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडेय ने वर्ष 2024 में याचिका दायर की थी, जिसमें आरोप है कि देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन के साथ जमा शपथपत्र (प्रपत्र-26) में संपर्क विवरण, इंटरनेट मीडिया खातों, स्वयं और पत्नी की आय, चल-अचल संपत्ति, परिवार के सदस्यों को दिए ऋण और लंबित आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई या गलत दर्ज की। याचिका में संपत्तियों का कम मूल्य बताने और वारंट तथा फरार घोषित किए जाने जानकारी देने का आरोप भी है।

निर्वाचन की वैधता पर अंतिम निर्णय बाकी
हाईकोर्ट ने 21 अगस्त 2024 को पांच मुद्दे तय किए। इनमें नामांकन स्वीकृति की वैधता, शपथपत्र में जानकारी, कथित भ्रष्ट आचरण, कानूनी आवश्यकताओं का पालन और मांगी गई राहत शामिल हैं। मुद्दा क्रमांक 2 और 4 पर पहले सुनवाई की मांग भी 30 जून 2026 को खारिज हुई। अब निर्वाचन की वैधता पर अंतिम निर्णय बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *