Advertisement Carousel

सोनिया गांधी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी? BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज

Woman Express
2 Min Read

Kangana Ranaut FIR: एक्‍ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की एक बयान के बाद मुश्‍किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कंगना पर हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने केस दर्ज किया है. आरोप है कि उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर गांधी पर‍िवार और खास तौर पर सोन‍िया गांधी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की थी.

कंगना के खिलाफ यह एफआईआर रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत के बाद दर्ज की गई है. शिमला पुलिस ने बालूगंज थाना में सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कर की है. कंगना ने बीते 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, जिसके बाद अतुल शर्मा ने DGP से शिकायत की थी.

अतुल शर्मा ने अपनी शिकायत में क्‍या कहा था?
अतुल शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जिस तरह की पोस्ट कंगना ने की है वह भड़काऊ है. इसके साथ ही उसके किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से भ्रामक है. उन्‍होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि इस तरह के भड़काऊ बयानों के कारण माहौल खराब होता है. अतुल की शिकायत पर डीजीपी शिमला ने केस दर्ज करने का आदेश दिया. जिसके बाद 13 नवंबर की देर रात कंगना पर केस दर्ज किया गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *