Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ सरकार का 2027 कैलेंडर जारी, 15 सार्वजनिक छुट्टियां तय; रविवार को पड़ेंगे कई बड़े त्योहार

Woman Express
2 Min Read

Government Holiday List: छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2027 का शासकीय कैलेंडर जारी कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रकाशित की है. इसके मुताबिक अगले साल केवल 15 पब्लिक हॉलिडे रहेंगे. 27 अक्टूबर को इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई थी. राज्यपाल रामेन डेका के नाम से जारी किया गया है.

अगले साल कम छुट्टियां मिलेंगी
राज्य सरकार की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक सावर्जनिक अवकाश में गणतंत्र दिवस (Republic Day), होली, ईद, गुड फ्राइडे, महावीर जयंती, बकरीद, जन्माष्टमी, दिवाली जैसे फेस्टिवल्स पर छुट्टियां रहेंगी. कई ऐसे त्योहार हैं, जो रविवार के दिन पड़ रहे हैं. इनमें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), दशहरा (विजयदशमी) और गुरुनानक जयंती शामिल हैं.

स्वतंत्रता दिवस और ईद 15 अगस्त को एक साथ आ रहे हैं. वहीं, 10 अक्तूबर को दशहरा और 14 नवंबर को गुरुनानक दिवस है. इन बड़े त्योहारों के अवसर पर रविवार होने के कारण अगले साल छुट्टियां कम मिलेंगी. जो त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, उनके लिए अलग से छुट्टी नहीं होगी.

कुछ त्योहार वीकेंड पर आ रहे
20 फरवरी को संत रविदास जयंती, 6 मार्च को महाशिवरात्रि, महात्मा गांधी जयंती (अहिंसा दिवस) और क्रिसमस, ये सभी त्योहार और जयंती शनिवार के दिन पड़ रहे हैं. दीपावली साल 2027 में 29 अक्तूबर को पड़ेगी, इस दिन शुक्रवार का दिन रहेगा.

1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का अवकाश है. ये सभी कार्यालयों पर लागू नहीं होगा. ये केवल बैंकों और कोषागारों पर लागू होगा. सरकार की ओर जारी कैलेंडर की अधिसूचना पर सचिव अविनाश चंपावत ने हस्ताक्षर किए हैं. शासकीय कर्मचारियों और आमजनों के लिए उपयोगी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *