Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

CG Weather Today: गर्मी से हाहाकार! राजनांदगांव में 46 डिग्री का टॉर्चर, 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Woman Express
Last updated: May 24, 2026 11:26 am
Woman Express
Share
3 Min Read
weather a59c87
SHARE

रायपुर CG Weather Today. छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में गर्मी की लहर चलने की संभावना जताई है. 5 दिनों के बाद ही गर्म हवाओं से राहत के आसार हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

राजनांदगांव में तापमान 46 डिग्री दर्ज
प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और एक दो पॉकेट में गर्मी की लहर चली. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम विहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी है. प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. ग्रीष्म लहर और ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ाई में एक दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अलग-अलग शहरों के अधिकतम तापमान
रायपुर – 44.3 डिग्री सेल्सियस.
बिलासपुर – 44.5 डिग्री सेल्सियस.
पेंड्रा – 41.6 डिग्री सेल्सियस.
अंबिकापुर – 41.7 डिग्री सेल्सियस.
जगदलपुर – 43.1 डिग्री सेल्सियस.

रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम ?
मौसम विभाग ने रायपुर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. रविवार को आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

TAGGED:Weather
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

NewsChhattisgarh

CG News: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अनूठा अंदाज, गांव की चौपाल में जमीन पर बैठीं, बोलीं- मैं आपकी बेटी और बहू, आपके लिए मंत्री नहीं

May 5, 2025
eow
Chhattisgarh

₹80 हजार एरियर के लिए मांगी ₹20 हजार रिश्वत, ₹10 हजार में सौदा… स्कूल पहुंची ACB और खुल गया खेल

September 4, 2026
Untitled design 2025 10 23T171131.987
Chhattisgarh

IPS रतनलाल डांगी केस में हाईकोर्ट सख्त, ‘एक हफ्ते में बताओ क्या हुई जांच’, वरना अधिकारी को खुद होना होगा पेश

September 4, 2026
model
ChhattisgarhNewsWoman Empower 1

“जिन हाथों में कभी हथियार थे, आज उसी हाथों से सजा हैंडलूम: रायपुर में पूर्व महिला नक्सलियों ने किया रैंप वॉक”

August 13, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?