Traffic Advisory Issued Today: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल का शो होने जा रहा है. यह कार्यक्रम राजनांदगांव शहर में पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया ज रहा है. आज 15 अक्टूबर को जिले वासियों में जुबिन नौटियाल के शो को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रही है. बता दें कि ‘राग नांदगांव’ कार्यक्रम का आयोजन आज दिग्विजय स्टेडियम में होगा. कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो चुकी है और लोग अब जुबिन नौटियाल की सुरीली आवाज सुनने का इंतजार कर रहे हैं.
कार्यक्रम में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर आयोजित इस खास कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावा इस प्रोग्राम में कई बड़े और दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते हैं. लोगों के बीच कार्यक्रम की लेकर क्रेज और भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात प्रशासन ने शहर में यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए एडवाइजरी जारी की है.
पुलिस ने जारी की यातायात एडवाइजरी
‘राग नांदगांव’ कार्यक्रम की शुरुआत शाम से होगी. यातायात पुलिस के अनुसार शाम 6 से 8 बजे के बीच दिग्विजय स्टेडियम में भारी भीड़ होने की आशंका है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से भगदड़ और अफरातफरी का माहौल बन सकता है. यातायात पुलिस ने लोगों से 4:30 से 6:00 बजे के बीच स्टेडियम पहुंचने की अपील की है.
बता दें कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए पांच मुख्य द्वार बनाए गए हैं.
- मुख्य द्वार A: LIC ऑफिस के ठीक सामने स्थित है.
- मुख्य द्वार B: SBI मेंन ब्रांच के सामने बनाया गया है.
- मुख्य द्वार C: HDFC बैंक के बगल वाली गली से प्रवेश रहेगा.
- मुख्य द्वार D: स्टेडियम के पासहनुमान मंदिर के पास निर्धारित है.
- मुख्य द्वार E: गौशाला पिंजरापोल की दिशा में हाईवे वाली मुख्य सड़क पर बनाया गया है.
कार्यक्रम के लिए पार्किंग और ट्रैफ़िक नियम
कार्यक्रम के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों के पास जारी किए गए हैं, जिनके हिसाब से पार्किंग की अलग-अलग जगह तय की गई हैं. पुलिस ने आपिल की है कि लोग गाड़ियां सिर्फ़ तय पार्किंग में ही लगाएं और सड़कों पर गड़ियां खड़ी न करें. इसके अलावा, स्टेडियम के पास रहने वाले स्थानीय लोगों से कहा गया है कि वे जाम से बचने के लिए गाड़ियों के बजाय पैदल ही कार्यक्रम में आएं.
