Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट के बावजूद नहीं थम रहे आतंकी हमले, 10 दिनों में तीन लोगों की मौत

Woman Express
Last updated: August 1, 2026 10:05 am
Woman Express
Share
2 Min Read
Jammu and Kashmir
SHARE

Jammu and Kashmir Terror Attacks: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद आतंकी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. पिछले 10 दिनों के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. ताजा हमला कुलगाम जिले में हुआ, जहां ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी. इस हमले में दोनों मजदूरों की मौके पर मौत हो गई.

Advertisement Carousel
× Advertisement

इससे पहले अनंतनाग में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान को निशाना बनाया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. लगातार हो रहे इन हमलों ने कई तरह के सवाल खड़े कर द‍िए हैं. जम्‍मू कश्‍मीर में हाई अलर्ट और सुरक्षा बलों की इतनी तैनाती के बावजूद आतंकी संगठन वारदातों को अंजाम देने में कैसे सफल हो रहे हैं.

21 महीनों बाद फ‍िर हुआ हमला
कुलगाम की घटना को पिछले करीब 21 महीनों में प्रवासी मजदूरों पर हुआ पहला बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी एक प्रवासी श्रमिक को आतंकियों ने निशाना बनाया था. ताजा घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हमलावरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

अलर्ट मोड पर काम कर रही सुरक्षा एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे एक्‍ट‍िव आतंकी नेटवर्क और स्थानीय मददगारों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं. हाल के हमलों ने यह संकेत दिया है कि आतंकवादी संगठन फिर से आम नागरिकों और प्रवासी कामगारों को निशाना बनाकर भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

इससे पहले अप्रैल में भी जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमला हुआ था, उस समय भी आतंकियों ने पर्यटकों को न‍िशाना बनाया था.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Jantar Mantar protest 1
National

आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर जुटे लोग! आधी रात पुलिस ने खदेड़ा, आज भीड़ बढ़ने की आशंका

August 22, 2026
Ajay Rai
National

UP Politics: अजय राय ने तय किया अपना चुनावी रण, पिंडरा सीट से लड़ने का किया ऐलान

September 3, 2026
Shashi Tharoor
National

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, 15 मिनट बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

July 18, 2026
suspected terrorist arrested
National

हिंदूवादी महिला नेता की हत्या का टास्क! आजमगढ़ से मोहम्मद शेख गिरफ्तार, ISI से जुड़े तार

June 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?