Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

7 ड्रमों में छिपाकर ले जा रहे थे 1,400 लीटर डीजल! खमतराई पुलिस ने वाहन समेत आरोपी को दबोचा

Woman Express
Last updated: October 3, 2026 3:37 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
avaidh diseal
SHARE

रायपुर। अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नॉर्थ जोन पुलिस ने डीजल के अवैध परिवहन का मामला पकड़ा है। खमतराई थाना पुलिस ने 7 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल जब्त किया है। इस मामले में परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे टाटा इंट्रा वाहन समेत करीब 6.40 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना खमतराई पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भनपुरी की ओर से खमतराई की तरफ आने वाले एक मेटाडोर वाहन में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लाया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना खमतराई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए वाहन की घेराबंदी कर चेकिंग की।

7 ड्रमों में मिला 1,400 लीटर डीजल
चेकिंग के दौरान टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक CG04UN/7617 के पीछे 7 बड़े लोहे के ड्रम रखे मिले। पुलिस के मुताबिक, जांच करने पर प्रत्येक ड्रम में करीब 200-200 लीटर डीजल भरा पाया गया। इस तरह कुल करीब 1,400 लीटर डीजल बरामद हुआ।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम विजेन्द्र सिंह यादव (50), पिता शिव लगन सिंह यादव, निवासी नोनीयारीचक, पोस्ट दौलतपुर, थाना भगवानगंज, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी उमेश साव का ढाबा, ग्राम भेमता, थाना तिल्दा, जिला रायपुर बताया।

दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, डीजल के परिवहन और कब्जे के संबंध में आरोपी द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए 7 ड्रमों में भरा करीब 1,400 लीटर डीजल और टाटा इंट्रा वाहन जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 6 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ खमतराई थाना में धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

AngnawadiCentre
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित सामग्री की होगी गुणवत्ता जांच, 15 दिन में मांगी गई रिपोर्ट…

May 19, 2025
RAIPUR
Chhattisgarh

यातायात डीएसपी ने 2 ट्रैफिक पुलिस का कटा चालान: ड्यूटी के दौरान बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक, दोगुना फाइन वूसला

June 4, 2024
ganesh ji 150kb 1536x852 1
Chhattisgarh

रायपुर में दिखे ‘सिक्कों वाले गणेश’! 50 हजार से ज्यादा Coins से तैयार हुई बप्पा की अनोखी प्रतिमा, देखने उमड़ी भीड़

September 15, 2026
Untitled design 2026 06 08T100949.261
EntertainmentChhattisgarh

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग आज, कंगना रनौत और CM साय होंगे शामिल

June 8, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?