Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

चुनाव आयोग के भीतर ही मतभेद! SIR समेत अहम फैसलों पर दो आयुक्तों ने उठाए सवाल

Woman Express
Last updated: September 23, 2026 10:31 am
Woman Express
Share
3 Min Read
election commission
SHARE

Election Commission SIR Dispute: देश के कई राज्यों में चुनाव आयोग की तरफ से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR कराया गया. तो कई राज्‍यों में यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है. लेकिन अब चुनाव आयोग को लेकर ही ऐसी खबर सामने आई है. जिसने पूरे स‍िस्‍टम और प्रक्रिया को ही सवालों के घेरे में डाल द‍िया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद देखने को मिल रहे हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज करा चुके हैं. दोनों आयुक्तों का कहना था कि कुछ फैसले उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिए गए. मतलब यह है कि उनको कुछ फैसलों के बारे में बिना बताए ही उनकी सहमति दर्ज कर ली गई.

रिपोर्ट के अनुसार, इन आपत्तियों का संबंध नए वोटर के रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और बहाल करने, SIR से जुड़े मामलों में अपील तथा मतदाता सूची के डिजिटल डेटाबेस की निगरानी से था. दोनों आयुक्तों की आपत्तियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी दी गई थी.

Form-6 में बदलाव पर सवाल
रिपोर्ट के मुताबिक, नए वोटर के लिए इस्तेमाल होने वाले Form-6 में SIR से जुड़ा एक सवाल जोड़ा गया था. इसमें आवेदक से उसके या उसके माता-पिता/दादा-दादी के पिछली SIR की वोटर लिस्ट में होने की जानकारी मांगी जा रही थी.

रिपोर्ट के अनुसार, विवेक जोशी ने मई में इस बदलाव को लेकर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि नियमों में बदलाव के बिना Form-6 में इस तरह का परिवर्तन नहीं किया जा सकता है. सुखबीर सिंह संधू ने भी इस पर सहमति जताई थी. बाद में संधू ने अगस्त में इस बदलाव को रिकॉर्ड पर अनधिकृत और गैरकानूनी बताते हुए इसे हटाने की बात कही.

मीडिया रिपोर्ट में क्‍या-क्‍या आया सामने?
दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ राज्यों के चुनाव अधिकारियों ने बताया था कि उन्हें सिस्टम तक पूरी पहुंच नहीं मिल रही थी. संधू और जोशी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में बदलाव करने की वैधानिक जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की है, उनके अधिकार किसी केंद्रीय IT व्यवस्था से सीमित नहीं होने चाहिए.

कैबिनेट सचिव तक पहुंची बात
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में दोनों चुनाव आयुक्तों ने अलग-अलग पत्र लिखकर कैबिनेट सचिव को भी IT सिस्टम और काम के बंटवारे से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी. बाद में दोनों ने एक ऐसे आदेश को अलग रख दिया, जिससे चुनाव आयोग के IT सिस्टम से जुड़े अधिकारों के और अधिक केंद्रीकरण की आशंका जताई गई थी.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Success Story: बिहार की बेटी का बड़ा कारनामा, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में मिला दाखिला- ये है सक्सेस स्टोरी

August 16, 2024
ranchi news 3
National

मां बनने की खुशी अगले ही दिन मातम में बदली! बेटे को जन्म देने के 24 घंटे बाद महिला दारोगा ने तोड़ा दम

September 17, 2026
Dhar
National

‘अंधभक्त नहीं, भक्त बनो’… सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से वायरल वीडियो के बाद मुश्किल में लेडी CHO

July 23, 2026
Panna
National

Panna: 120 रुपये के मोबाइल कवर ने मचा दिया हंगामा, SDM ने डिलीवरी बॉय को भिजवाया जेल

July 24, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?