Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

छुट्टी पर घर आया था जवान, 16 लाख मांगना पड़ा भारी! बुलाकर पेट्रोल छिड़कने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

Woman Express
Last updated: September 17, 2026 2:54 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
1000546445
SHARE

कैमूर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सहूका गांव के रहने वाले आर्मी जवान शत्रुधन यादव की जमीन गांव के ही वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव ने खरीदी थी। इस सौदे के 16 लाख रुपये बकाया थे। जब जवान छुट्टी पर घर आया, तो उसने अपने बकाए पैसों की मांग की।

Advertisement Carousel
× Advertisement

​आरोप है कि पैसे देने के बहाने आरोपियों ने स्कॉर्पियो भेजकर जवान को अपने पास बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर दबंगों ने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जवान किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। गंभीर हालत में उसे पहले रामगढ़ अस्पताल और फिर लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां 16 सितंबर की रात 8 बजे इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

​पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल और परिजनों का दर्द
​घटना के बाद मृतक की पत्नी रिंकू कुमारी सिंह ने 5 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि रामगढ़ थाने की पुलिस ने शुरुआत में पकड़े गए तीन आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जब पूरा गांव परिजनों के साथ कैमूर एसपी के पास पहुंचा, तब जाकर तीन मुख्य आरोपियों की दोबारा गिरफ्तारी हुई।

​कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि नामजद आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए भी पुलिस जुटी हुई है।

मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
​महज 6 वर्ष पूर्व शत्रुधन यादव का विवाह रिंकू कुमारी सिंह के साथ हुआ था। उनकी दो छोटी बेटियां हैं बड़ी बेटी रीवांशी महज 2 वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी की उम्र अभी सिर्फ 20 दिन है। देश की सरहदों की रक्षा करने वाला जवान अपने ही घर और जिले में सुरक्षित नहीं रह सका। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Kisan Mahapanchayat
National

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली की ओर बढ़ रहा किसानों का हुजूम, शंभू बॉर्डर सील, क्या है इनकी मांग?

July 21, 2026
Subhash Chandra
National

Subhash Chandra को NCLT से बड़ा झटका! ₹22,006 करोड़ के लोन से जुड़े ₹6.25 करोड़ के सेटलमेंट पर रोक, संपत्ति बेचने-ट्रांसफर करने पर भी पाबंदी

September 1, 2026
agni
National

सेना में नौकरी का आया सबसे अच्छा मौका, 13 दिन तक चलेगी अग्निवीरों की भर्ती Agniveer Recruitment Exam: 2 से 12 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी

July 17, 2024
cjpd
National

CJP में मचा घमासान! मनीष ब्रह्मभट्ट ने खड़ा किया नया गुट, लॉन्च की CJP-D… दीपके पर भी साधा निशाना

September 3, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?