Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

अब एथेनॉल से चार्ज होंगे इलेक्ट्रिक वाहन! तेलंगाना में लॉन्च हुई नई EV चार्जिंग तकनीक

Woman Express
Last updated: August 4, 2026 12:20 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Ethanol EV charger
SHARE

Ethanol Powered EV Charger: तेलंगाना में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नई चार्जिंग तकनीक लॉन्च की गई है. इस तकनीक को हैदराबाद में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की मौजूदगी में पेश किया गया. इसे KETO Motors की तरफ से डेवलप किया गया है. इस नए चार्जर को लेकर कंपनी का कहना है कि यह एक मोबाइल EV चार्जर है, जो पारंपरिक बिजली ग्रिड पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहता, बल्कि एथेनॉल की मदद से बिजली बनाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकता है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

इस सिस्टम में 150 किलोवाट का फास्ट चार्जर लगाया गया है. सामान्य EV चार्जिंग स्टेशन बिजली लाइन से जुड़े होते हैं. लेकिन, यह नई तकनीक एथेनॉल से बिजली तैयार करती है, उसी बिजली से वाहन चार्ज किए जाते हैं. इसलिए इसे ऐसे स्थानों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां बिजली का नेटवर्क कमजोर हो या अभी पहुंचा न हो.

कम समय में कहीं इंस्‍टाल हो सकता है चार्जर
कंपनी और इस परियोजना से जुड़े लोगों का दावा है कि यह चार्जिंग यूनिट कम समय में कहीं भी स्थापित की जा सकती है. उनका कहना है कि इसे लगभग 72 घंटे के भीतर चालू किया जा सकता है. साथ ही, पारंपरिक चार्जिंग स्टेशन की तुलना में इसकी स्थापना में कम समय और कम खर्च लग सकता है.

चार्जर को लेकर क्‍या बोले जी. किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस तकनीक को हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम बताया है. उनके अनुसार, एथेनॉल के उपयोग से किसानों को भी अप्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है, क्योंकि एथेनॉल का उत्पादन कृषि आधारित फसलों से होता है. उनका कहना है कि इससे आयातित पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

यह मोबाइल चार्जिंग सिस्टम खासतौर पर हाईवे, दूरदराज के इलाकों, अस्थायी चार्जिंग केंद्रों, बड़े आयोजनों और उन जगहों के लिए उपयोगी माना जा रहा है. जहां स्थायी चार्जिंग स्टेशन बनाना आसान नहीं है. वहां इस यूनिट को ले जाकर जरूरत के अनुसार EV चार्ज किए जा सकते हैं. हालांकि, फिलहाल यह तकनीक शुरुआती चरण में है. बड़े पैमाने पर इसके इस्तेमाल, लागत, प्रदर्शन और व्यावसायिक सफलता का आकलन आने वाले समय में ही हो सकेगा.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

web.jpg 4
National

JPSC-JSSC में सुधार की मांग को लेकर सड़क पर छात्र! 7 अगस्त के विधानसभा मार्च से पहले महतो की तबीयत खराब

August 5, 2026
webp 2026 09 19T121752.661
National

मां बगलामुखी के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं की कार नाले में बही, आगर मालवा हादसे में 8 की मौत

September 19, 2026
webp 34
National

PM मोदी आज देंगे मध्य प्रदेश को 13 आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सौगात, अमृत भारत योजना के तहत होगा लोकार्पण

July 17, 2026
Mohan Bhagwat
National

युवाओं को आधुनिकता के साथ भारतीय मूल्यों को अपनाने की सलाह, मोहन भागवत का बड़ा संदेश

July 25, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?