Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

नक्सली संगठन को बड़ा झटका! 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल ने बंगाल में डाला हथियार, सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Woman Express
Last updated: September 17, 2026 2:10 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
webp 75
SHARE

Naxalite Surrender: पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य और देश के अंतिम बड़े नक्सल कमांडरों में शामिल असीम मंडल उर्फ आकाश ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. असीम मंडल पर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.

Advertisement Carousel
× Advertisement

इसमें झारखंड का एक करोड़ और ओडिशा सरकार का 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बंगाल में उसके सरेंडर की पुष्टि की है. सरेंडर के बाद सुरक्षा एजेंसियां असीम मंडल से पूछताछ कर रही हैं. जांच एजेंसियों का फोकस जंगलों में छिपाए गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के ठिकानों की जानकारी हासिल करने पर है.

सुरक्षा बलों के अभियान के बाद बंगाल पहुंचा असीम
पुलिस के अनुसार, असीम मंडल लंबे समय से सुरक्षा बलों के अभियान से बचने की कोशिश कर रहा था. लगातार दबाव बढ़ने के बाद वह पश्चिम बंगाल पहुंचा और यहां पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई. असीम मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, इसलिए उसने अपने गृह राज्य में ही सरेंडर करने का फैसला लिया.

तीन राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था
असीम मंडल लंबे समय से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहा है. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ और हमलों के कई मामलों में उसका नाम सामने आया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह झारखंड में सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से वांटेड था.

कई मुठभेड़ों में सामने आई भूमिका
1 मार्च 2026 को चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें दो जवान घायल हुए थे, जिनमें 209 कोबरा के एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल थे. 12 अप्रैल 2025 को जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हुआ था. इसके अलावा 11 जनवरी 2023 को तुंबाहाका में नौ जवान घायल हुए थे. 2020 और 2018 में भी सुरक्षा बलों के जवानों की मौत की घटनाएं सामने आई थीं. इन मामलों में असीम की भूमिका की जांच की गई है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Untitled design 2026 07 29T091837.967 11zon
Chhattisgarh

Raipur: रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत कराने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

July 29, 2026
Dog
Chhattisgarh

Kanker: सावधान! यहाँ कुत्ते के काटने पर लगेगा ₹5000 का जुर्माना, ग्रामीणों का अनोखा फैसला

July 22, 2026

CG News :छत्तीसगढ़ में सात वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर, सचिव बदले; वनोपज संघ को मिला नया एमडी

July 27, 2026

रायपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर री-NEET देने पहुंचा हत्या के लिए उकसाने का आरोपी छात्र

June 22, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?