Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर! नोटिस के बाद भी नहीं हटे कब्जे, टीम पहुंची तो भागे अतिक्रमणकारी

Woman Express
Last updated: September 16, 2026 4:45 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Encroachment removed from forest land 1789555359
SHARE

नगरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराने वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। नगरी ब्लॉक के ग्राम जैतपुरी में वन विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से जंगल की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारी वहां से फरार हो गए।

Advertisement Carousel
× Advertisement

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण
वन विभाग के मुताबिक, संबंधित लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाकर वन भूमि खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद मौके पर अतिक्रमण बने रहने की जानकारी के बाद विभागीय टीम ने कार्रवाई की। टीम ने पहुंचकर अतिक्रमित हिस्से को बुलडोजर से हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

वन भूमि को कब्जामुक्त कराने अभियान
बताया जा रहा है कि टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र के बड़े हिस्से में अतिक्रमण किया गया था। वन विभाग का उद्देश्य संरक्षित वन क्षेत्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराना है। इसी क्रम में जैतपुरी में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। विभागीय अमले को देखते ही अतिक्रमणकारी मौके से निकल गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

sun il namdev
Chhattisgarh

मीडिया सिटी में सत्ता परिवर्तन: प्रेम पाठक की छुट्टी, सुनील नामदेव बने नए अध्यक्ष, जांच के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

June 21, 2026

CG News : सीएम साय ने पीएम मोदी और स्वास्थ्य मंत्री नड्डा का जताया आभार,छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज…

July 13, 2026

Raipur : एम्स रायपुर में अब न्यूक्लियर मेडिसिन नई तकनीक से होगा कैंसर का इलाज, बीमारियों का पता लगाने में होगी आसानी

June 6, 2025
Eklavya School students reached the Collector s office 1788778136
Chhattisgarh

30 KM पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचीं सैकड़ों छात्राएं, एकलव्य स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा; कलेक्टर से बोलीं- ‘अब सुनिए हमारी बात’

September 7, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?