Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

निलंबन के बाद सिर्फ लघु दंड? तो कर्मचारी को मिलेगा पूरा वेतन! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला

Woman Express
Last updated: September 15, 2026 2:18 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Highcourt Bilaspur
SHARE

बिलासपुर. विभागीय जांच में लघु दंड मिलने की स्थिति में निलंबन अवधि को अनुचित मानते हुए संबंधित कर्मचारी को उस अवधि का पूरा वेतन देने का अधिकार है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इसी महत्वपूर्ण टिप्पणी के साथ रायपुर में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक की याचिका मंजूर कर ली है. न्यायालय ने पुलिस विभाग को याचिकाकर्ता को निलंबन अवधि का 100 प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

मामला रायपुर निवासी सहायक उपनिरीक्षक नाजमा खान से जुड़ा है, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर में पदस्थ हैं. व्यक्तिगत कारणों से अवकाश के लिए दिए गए आवेदन की स्वीकृति नहीं मिलने के बाद उन्हें सेवा से अनुपस्थित मानते हुए निलंबित कर दिया गया था.

बाद में विभागीय कार्रवाई के दौरान नाजमा खान को निलंबन से बहाल कर दिया गया. हालांकि, उन्हें एक वर्ष के लिए एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का लघु दंड दिया गया. इसके साथ ही निलंबन अवधि को निलंबन में शामिल रखते हुए उस अवधि के लिए केवल 50 प्रतिशत वेतन देने का आदेश जारी किया गया.

इस आदेश के खिलाफ नाजमा खान ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय और सुंदरा साहू के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की. याचिका में तर्क दिया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 नवंबर 2010 को जारी परिपत्र के अनुसार, यदि किसी शासकीय कर्मचारी को निलंबन से बहाली के बाद केवल लघु दंड दिया जाता है तो निलंबन को उचित नहीं माना जा सकता. ऐसी स्थिति में कर्मचारी निलंबन अवधि के पूरे वेतन का पात्र होता है.

मामले की अंतिम सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्क को स्वीकार कर लिया. न्यायालय ने पाया कि नाजमा खान को बहाली के बाद केवल एक वेतनवृद्धि एक वर्ष के लिए असंचयी प्रभाव से रोकने का लघु दंड दिया गया था. ऐसे में 23 नवंबर 2010 के शासन परिपत्र के प्रावधान लागू होंगे.

हाईकोर्ट ने रिट याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता को निलंबन अवधि का पूरा 100 प्रतिशत वेतन दिया जाए. इस फैसले को विभागीय कार्रवाई और निलंबन अवधि के वेतन निर्धारण के मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

image 56 1
Chhattisgarh

CG NEWS: महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में खुलेंगे महिला पिंक थाने

July 3, 2024
tanker aag
Chhattisgarh

पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में अचानक भड़की आग! कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर मचा हड़कंप

September 11, 2026
हत्या 780x470 1
ChhattisgarhCrime

हत्यारे गिरफ्तार: बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड, पटना और बेंगलुरु से दो फरार आरोपित गिरफ्तार…

July 22, 2026
dubble murder
Chhattisgarh

Lormi Double Murder: जमीन के 50 डिसमिल के लिए खूनी खेल, सगे भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट

September 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?