Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

50 लाख के लेनदेन ने बढ़ाई CBI की नजर! नीमच में नारकोटिक्स अधिकारी के सरकारी घर पर देर रात छापा

Woman Express
Last updated: September 11, 2026 4:27 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Neemuch CBI Raid 1789117210
SHARE

भोपाल: मध्यप्रदेश के नीमच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के एक वरिष्ठ अधिकारी के सरकारी आवास पर छापा मारा है। कार्रवाई गुरुवार देर शाम शुरू हुई और देर रात तक चली। मामला मादक पदार्थों की जब्ती से जुड़े एक प्रकरण में करीब 50 लाख रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, CBI की टीम ने CBN कॉलोनी में अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को घेरकर जांच शुरू की। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों, ड्रग्स जब्ती से जुड़े रिकॉर्ड, पुराने मामलों की फाइलों और जब्ती सूचियों की जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट व स्टेटमेंट भी खंगाले गए।

अधिकारी के बजाय रिश्तेदार के खाते में पहुंची रकम
जांच में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि संदिग्ध रकम कथित तौर पर अधिकारी के बैंक खाते में सीधे नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार, करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन अधिकारी के एक करीबी रिश्तेदार के बैंक खाते के जरिए किया गया।

CBI को इस वित्तीय लेनदेन से जुड़े डिजिटल सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किस वजह से ट्रांसफर की गई और इसका ड्रग्स जब्ती से जुड़े मामले से क्या संबंध है।

लैपटॉप और मोबाइल का डेटा खंगाल रही टीम
छापे के दौरान CBI अधिकारियों ने अधिकारी के लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जांच के दायरे में लिया। उपकरणों से मिले डेटा और ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

टीम ने ड्रग्स की जब्ती और उससे जुड़े पुराने मामलों के दस्तावेज भी खंगाले हैं। जांच का फोकस इस बात पर है कि जब्त किए गए मादक पदार्थों से जुड़े किसी मामले को दबाने या निपटाने के लिए कथित तौर पर पैसों का लेनदेन तो नहीं हुआ।

CBN विभाग में मचा हड़कंप
CBI की अचानक हुई कार्रवाई के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। जांच की आंच आगे और अधिकारियों या अन्य लोगों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, CBI की ओर से अभी इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई CBI की उदयपुर टीम द्वारा की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले और संदिग्ध लेनदेन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Petrol Diesel Price Hike
National

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया ये टैक्स

July 16, 2026
Rahul Gandhi Kriti Sanon
National

‘महिलाओं की ऑनलाइन पुलिसिंग गलत…’, कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी

August 26, 2026
Delhi Police Families PC
National

‘मेरे पिता घर आए तो यूनिफॉर्म खून से लाल थी’, CJP प्रोटेस्ट में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने पूछा- कब मिलेगा इंसाफ?

July 31, 2026
nirmala
National

Budget 2024 Kya Sasta Kya Mehnga: सोना-चांदी, EV, मोबाइल सस्ता; जानिए क्या हुआ महंगा और किन चीजों में मिली राहत

July 23, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?