Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

संजय गांधी अस्पताल पर कांग्रेस MLA अभय मिश्रा का सनसनीखेज आरोप- ‘सुंदर महिला की लाश से भी रेप किया जाता है’

Woman Express
Last updated: September 9, 2026 10:53 am
Woman Express
Share
3 Min Read
webp 17
SHARE

Rewa News: रीवा में संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मंगलवार को बेहद गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी. जयस्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने दावा किया कि यदि किसी सुंदर महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया जाता है, तो उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है. उन्होंने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के दौरान मृतकों के परिजनों से पैसे लिए जाने का आरोप भी लगाया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं
हालांकि, विधायक के इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान इस तरह की किसी घटना से जुड़ा कोई आधिकारिक तथ्य या प्रमाण भी सामने नहीं आया है. ऐसे में इन दावों को फिलहाल विधायक के आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है.

संजय गांधी अस्पताल में प्रतिदिन करीब 3 से लेकर 7-10 शवों तक का पोस्टमॉर्टम होने की जानकारी है. इनमें महिलाओं और पुरुषों के अलावा अलग-अलग आयु वर्ग के मृतक शामिल होते हैं.

कल्पना मिश्रा और नवजात की मौत के बाद आंदोलन
कांग्रेस विधायक ने ये आरोप ऐसे वक्त लगाए हैं, जब संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस आंदोलन कर रही है. पार्टी अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज में कथित लापरवाही को लेकर लगातार सवाल उठा रही है.

सी-सेक्शन के बाद मां और बच्चे की मौत
कल्पना मिश्रा को प्रसव के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सी-सेक्शन के बाद महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए थे. मामले में अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की गई है और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं.

दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की
कांग्रेस के धरने में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने संजय गांधी अस्पताल में एक मरीज को कथित तौर पर जिंदा रहते मृत घोषित किए जाने और कल्पना मिश्रा व उसके नवजात की मौत का मुद्दा उठाया. स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसी स्थिति है तो जिम्मेदारी किसकी होगी. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की.

कल्पना के पिता एफआईआर की मांग पर अड़े
वहीं, कल्पना मिश्रा के पिता भी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Belgium PM Bart De Wever
National

भारत ने पहले ही चेताया था, यूरोप ने नहीं मानी बात… अब बेल्जियम PM बोले- हमसे हुई गलती

September 5, 2026
nitin naveen
National

नितिन नवीन की टीम का ऐलान जल्‍द! रेस में MP के इन नेताओं का नाम, युवा और महिलाओं पर फोकस

August 17, 2026

Breaking News : PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग को बड़ी राहत, शिकायत कर्ता ने वापस ली FIR…

August 5, 2026
Ranchi student protest 2
National

रांची में विधानसभा घेराव पड़ा भारी! 500 अज्ञात छात्रों पर FIR, वीडियो की हो रही जांच

August 13, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?