Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

10 पार्षद, लेकिन प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं! मुंडवा में BJP के साथ ऐसा क्या हुआ?

Woman Express
Last updated: September 22, 2026 2:21 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Mundwa Nagar Palika 1
SHARE

Mundwa Nagar Palika: राजस्थान के नागौर की मुंडवा नगर पालिका में अध्यक्ष चुनाव ने ऐसा सियासी ट्विस्ट दिया है, जिसकी चर्चा अब सिर्फ स्थानीय राजनीति तक सीमित नहीं है. वजह है चुनाव का वो आंकड़ा, जिसे समझना आसान है. लेकिन, उसके पीछे का राजनीतिक गणित काफी दिलचस्प है. बीजेपी के 10 पार्षदों और उसके अधिकृत प्रत्याशी के खाते में 0 वोट मिले हैं.

Advertisement Carousel
× Advertisement

राजस्‍थान के मुंडवा में कुल 25 वार्ड हैं. चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटें जीतीं, जबकि RLP के खाते में 7, कांग्रेस के पास 3 और 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते. यानी वार्ड चुनाव के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ा दल बनकर सामने आई. लेकिन, अध्यक्ष चुनाव में तस्वीर पूरी तरह बदल गई.

बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए गीता देवी को उम्मीदवार बनाया था. दूसरी तरफ पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद घनश्याम सादावत उर्फ विक्की ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान संभाला. नतीजा आया तो गीता देवी को एक भी वोट नहीं मिला, जबकि सादावत को 12 वोट हासिल हुए.

आरएलडी ने कर दिया खेला
सबसे बड़ा उलटफेर यहीं नहीं रुका. RLP की अलका कंदोई को कांग्रेस का समर्थन मिला. कांग्रेस के 3 और RLP के 7 पार्षद मिलाकर संख्या 10 होती है. लेकिन, अलका कंदोई को कुल 13 वोट मिले. उन्होंने निर्दलीय घनश्याम सादावत को सिर्फ एक वोट के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया.

यानी वार्ड चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी तक नहीं पहुंच सकी, जबकि RLP-कांग्रेस का गठजोड़ 13 वोटों के साथ बोर्ड बनाने में सफल रहा. वहीं बीजेपी के बागी उम्मीदवार को मिले 12 वोटों ने इस पूरे चुनाव को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया.

अब चर्चा इस बात की है कि बीजेपी के 10 पार्षदों के बावजूद उसकी अधिकृत प्रत्याशी शून्य पर कैसे रह गई. 12 वोट पाने वाले बागी उम्मीदवार के बाद भी अध्यक्ष की कुर्सी RLP के खाते में कैसे चली गई.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

एक विदेशी महिला का दावा किफायती पढ़ाई, अच्छा हेल्थकेयर और स्वादिष्ट खाना…, इन 10 चीजों में सबसे बेहतर है भारत

May 6, 2025
Ajay Rai
National

UP Politics: अजय राय ने तय किया अपना चुनावी रण, पिंडरा सीट से लड़ने का किया ऐलान

September 3, 2026
web.jpg 5
National

रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, बातचीत से पहले सरकार के सामने रखी अहम मांगें

August 6, 2026
sukhbir badal
NewsNational

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, सुरक्षाकर्मी ने हमलावर को दबोचा

August 13, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?