4 करोड़ का दान- खाते में सिर्फ 3 रुपये! राम मंदिर को द‍िए चंदे के मामले एक्शन की तैयारी में बैंक

Woman Express
3 Min Read

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 4 करोड़ रुपये का चेक सौंपा था. यह राशि राम मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों की सुविधाओं पर खर्च करने के उद्देश्य से दी जानी थी. लेकिन, जब ट्रस्ट ने चेक बैंक में भुगतान के लिए जमा कराया तो खाते में मौजूद रकम देखकर सभी हैरान रह गए. खाते में करोड़ों तो दूर, केवल 3 रुपये ही पाए गए, जिसके कारण चेक का भुगतान नहीं हो सका.

Advertisement Carousel

चैक देने वाली महिला चाहती थीं कि उनके द्वारा दी जाने वाली पूरी रकम का इस्तेमाल विशेष रूप से राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए किया जाए.इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट से लिखित रूप में आश्वासन भी मांगा था. इसी दौरान महिला ने मंदिर के लिए अलग से 10 हजार रुपये की राशि दान के तौर पर दी थी. अब 4 करोड़ रुपये का चेक खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया है.

एक्शन की तैयारी में बैंक
बैंक महिला को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है. नोटिस के माध्यम से उनसे यह पूछा जा सकता है कि खाते में पर्याप्त रकम उपलब्ध नहीं होने के बावजूद इतनी बड़ी राशि का चेक क्यों जारी किया गया. नियमों के तहत चेक बाउंस होने के मामलों में आगे कानूनी कार्रवाई की संभावना भी रहती है.

फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से महिला से बातचीत कर पूरे मामले का समाधान निकालने की कोशिश किए जाने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस मामले पर ट्रस्ट की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रक्रिया जारी नहीं की गई है.

पहले भी हो चुके हैं कई चेक बाउंस
राम मंदिर के लिए चेक बाउंस होने का यह पहला मामला नहीं है. साल 2020 में मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान के दौरान भी बड़ी संख्या में चेक प्राप्त हुए थे. उस समय करीब 100 करोड़ रुपये के चेक विभिन्न कारणों से बाउंस होने की बात सामने आई थी. बाद में अधिकांश मामलों में राशि जमा करा दी गई, जबकि कुछ रकम की वसूली बाकी रहने की जानकारी भी सामने आई थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *