Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा को लेकर अलर्ट! खुफिया इनपुट के बाद दिल्ली-आगरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, निर्वाचन सदन भी कड़ी निगरानी में

Woman Express
Last updated: October 8, 2026 2:47 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
CEC Gyanesh Kumar
SHARE

CEC Gyanesh Kumar Security: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक में प्रदर्शन हो रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों में उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इन सब के बीच पिछले दिनों उनके आगरा वाले घर पर भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया था. यही वजह है कि अब उनके हर आवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. चाहे दिल्ली हो या फ‍िर आगरा हर जगह भारी पुलिस बल तैनात किया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर सुरक्षा दिल्ली पुलिस की तरफ से लगाई गई है. यह कदम ताजा खतरे से जुड़े इनपुट मिलने के बाद उठाया है. ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है. लेकिन ताजा इनपुट के बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. परिसर के भीतर CISF की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं.

क्‍यों उठाया गया ये कदम?
दिल्‍ली पुलिस ने यह कदम देश की राजधानी द‍िल्‍ली में हो रहे विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच उठाया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले 2 दिनों से लगातार ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

कांग्रेस और सीजेपी ने खोला ज्ञानेश के खिलाफ मोर्चा
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत इंडियन एक्‍सप्रेस की एक रिपोर्ट के बाद हुई. जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे कथित तौर पर चुनाव आयोग में अपनी मनमानी चलाते हैं. इसके साथ ही अपने साथ काम करने वाले लोगों की बात भी नहीं सुनते हैं. चाहे वे कई बार पत्र लिखें या फिर भरी मीटिंग में आपत्ति जताएं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही ज्ञानेश के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया.

कॉकरोच जनता पार्टी ने पिछले दिनों मुंबई में मार्च निकाला, तो वहीं कांग्रेस दिल्‍ली समेत कई अन्‍य राज्‍यों में मोर्चा संभाले हुए है. उनके साथ कई विपक्षी दल भी साथ हैं. 10 अक्टूबर को सीजेपी दिल्‍ली में भी अपना विरोध प्रदर्शन करने वाली है.

गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

TAGGED:CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

bihar news 2
National

मंदिरों को निशाना बना रहे चोर! इमामगंज दुर्गा मंदिर से 3-4 लाख के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

September 25, 2026
bus
National

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ी बस! आग में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

September 24, 2026
ladakh
National

लेह हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का बड़ा दावा! ‘एनकाउंटर में मारे जाने का डर’, शाह से मांगा इस्तीफा

September 25, 2026
jungle shikaar
Chhattisgarh

USTR में शिकार का खतरनाक तरीका! जंगली सूअर के लिए बिछाए पोटाश बम, 2 आरोपी गिरफ्तार

October 3, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?