Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarhEducation

IGKV पेपर लीक पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगा कोई संरक्षण

Woman Express
Last updated: August 21, 2026 4:43 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
IGCY2
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित लीक होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित परीक्षा को रद्द कर दिया है और जांच के लिए समिति गठित की गई है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ पेपर

20 अगस्त को बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर के Agricultural Entomology विषय की परीक्षा होनी थी। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन करीब 9 बजे विश्वविद्यालय के डीन कार्यालय को पेपर लीक की शिकायत वाला ईमेल मिला। इसके बाद कुछ छात्रों के WhatsApp ग्रुप में एक प्रश्नपत्र वायरल होने लगा।

IGCY

विश्वविद्यालय की शुरुआती जांच में सामने आया कि वायरल प्रश्नपत्र और वास्तविक प्रश्नपत्र के करीब 70 प्रतिशत सवाल समान थे। इसके बाद परीक्षा को तत्काल निरस्त कर दिया गया। अब यह परीक्षा सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

CM साय ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार के संज्ञान में मामला आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले की जांच के लिए समिति गठित की है।

IGCY1

छात्रों में नाराजगी

पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पहुंच गया था।

पेपर लीक की इस घटना ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब छात्रों की नजर जांच समिति की रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर है।

TAGGED:#chhatisgarh#CM SAI#IGKV#PAPER LEAK
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CG News :छत्तीसगढ़ में सात वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर, सचिव बदले; वनोपज संघ को मिला नया एमडी

July 27, 2026
devendra notice
Chhattisgarh

कोल लेवी केस में बड़ा अपडेट! देवेंद्र यादव को नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश

October 3, 2026
cyber fraud
Chhattisgarh

Raipur: इंस्टाग्राम वाले डॉक्टर ने दोस्ती की आड़ में की लाखों की ठगी, विदेश से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा

June 28, 2026
dabangai
Chhattisgarh

तेलीपारा में सरेराह गुंडागर्दी! बाइक सवार युवक के सिर पर बरसाए डंडे, CCTV फुटेज वायरल

September 4, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?