Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

सड़कों पर पशुओं से हादसों में मिले मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्‍य सरकारों को न‍िर्देश

Woman Express
Last updated: August 1, 2026 11:52 am
Woman Express
Share
3 Min Read
webb.jpg
SHARE

Supreme Court On Stray Animals: देश में हर रोज हजारों लोग सड़क हादसे का शिकार होते हैं. इनमें से कई हादसे आवारा पशुओं के बीच सड़क में होने के कारण होते हैं. हादसे कई बार इतने भयानक होते हैं कि लोग अपनी जान भी गंवा देते हैं. अब इस तरह के हादसों पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जाहिर की है. यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को इस तरह के हादसों मुआवजे के भुगतान के लिए एक तंत्र विकसित करने का निर्देश भी दिया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में पूरे हादसे की सुनवाई जस्टिस संजय करोल और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने की. इस दौरान उन्‍होंने कई निर्देश जारी किए हैं. सुनवाई के बाद कहा कि सड़क पर मौजूद पशुओं के लिए उनके मालिकों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि पशु हर रोज दिन खत्म होने पर अपने रहने वाले या बताए गए आवास पर वापस लौट आएं.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ तौर पर कहा कि सड़कों पर खुले घूम रहे गाय-बैल और अन्य पशु न सिर्फ लोगों की जिंदगी के लिए खतरा हैं, बल्कि उनके खुद के लिए भी खतरा है. मतलब यह कि हादसों में इन पशुओं की जान भी जा सकती है, इसके अलावा इनके कारण कई और लोग भी हादसे का शिकार हो सकते हैं.

हर साल 1300 गंवा रहे अपनी जान
सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले पर संज्ञान इसलिए भी लिया है. क्योंकि हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. सरकारी आंकड़ों पर नजर डाले इन आवारा पशुओं की वजह से हर साल 1300 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीधे तौर पर कहा कि इसका समाधान न‍िकालना जरूरी है.

किस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी
दरअसल इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है. वह मामला साल 2007 का था. उस समय विजय नाम के एक युवक की मौत सड़क पर टहलने के दौरान हो गई थी. विजय पर आवारा सांड ने हमला किया था. इसी मामले में हाईकोर्ट ने मुआवजा देने का आदेश दिया था. हालांकि बाद में इस फैसले को पलट दिया गया था. इसके बाद पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

mns
National

रील से भड़के MNS कार्यकर्ता? महेश मोटे के साथ मारपीट, कालिख पोतकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल

September 21, 2026
pm modi 5
National

PM Modi Gold Appeal: सोना खरीदने से बचें, PM मोदी की फिर अपील; 7.8% GDP ग्रोथ पर बोले- भारत को इसी रफ्तार से बढ़ना होगा

September 1, 2026
YEEE.jpg
National

बिहार में फिर लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी के आरोप में 4 गिरफ्तार

September 24, 2026
Uddhav Thackeray CM Devendra fadnavis Sanjay Raut And Aditya Thackeray Mumbai to Nagpur Flight
National

जब एक ही फ्लाइट में उद्धव ठाकरे और CM फडणवीस, संजय राउत भी दिखे, महाराष्ट्र में अटकलों का दौर शुरू

June 27, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?