Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

Indore News: इंदौर के गर्ल्‍स हॉस्‍टल के खाने में मिले कॉकरोच और सिगरेट के टुकड़े, 20 छात्र बीमार, मेस सील

Woman Express
Last updated: June 14, 2026 10:27 am
Woman Express
Share
3 Min Read
webp 34
SHARE

Indore News: इंदौर के साउथ तुकोगंज क्षेत्र स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में दूषित भोजन परोसे जाने का मामला सामने आया है. छात्राओं की शिकायत के बाद प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल को भोजन उपलब्ध कराने वाली मेस को सील कर दिया. बताया जा रहा है कि खराब भोजन खाने से 20 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं, जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा. मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और जिला प्रशासन से की गई थी.

Advertisement Carousel
× Advertisement

छात्राओं ने की थी लगातार शिकायत
हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं का आरोप है कि उन्हें कई दिनों से खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा था. खाने से बदबू आती थी और कई बार उसमें कीड़े, कॉकरोच, बाल, कंकड़, सि‍गरेट के टूकड़े तथा अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलती थीं. उन्होंने कई बार मेस संचालक और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

बीमारी बढ़ने पर खुला मामला
छात्राओं के अनुसार पिछले करीब 15 दिनों से हॉस्टल में रहने वाली कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी थी. शुरुआत में इसे मौसम का असर समझा गया, लेकिन जांच कराने पर पता चला कि समस्या दूषित भोजन के कारण हुई है. कुछ छात्राओं में संक्रमण गंभीर स्तर तक पहुंच गया और लगभग 10 छात्राओं को निजी अस्पतालों में भर्ती कर उपचार कराना पड़ा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
शनिवार को भोजन में कीड़े और बाल मिलने के बाद छात्राओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए. वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया. इसके बाद कुछ छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया.

निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएं
जांच के दौरान पता चला कि हॉस्टल में भोजन की आपूर्ति तनुश्री थाली नामक मेस द्वारा की जा रही थी. खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण में पाया कि किचन और भोजन तैयार करने वाली जगह पर साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. गंदगी के बीच खाना बनाया जा रहा था और खाद्य सामग्री भी अस्वच्छ बर्तनों में रखी गई थी.

मेस के पास था शौचालय
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि मेस के बिल्कुल पास शौचालय बना हुआ था. ड्रेनेज व्यवस्था खराब थी और किचन की टाइल्स भी क्षतिग्रस्त थीं. मौके से गेहूं के आटे और घी के नमूने लेकर उन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल संबंधित मेस को सील कर दिया गया है.

TAGGED:Indore News
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

IRCTC का 4 रात 5 दिन का महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर टूर पैकेज, जानें किराया, सुविधाएं और यात्रा की पूरी डिटेल्स

August 7, 2026
Earthquake
National

गुजरात और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता

May 3, 2025
1000535807
National

मां सिर्फ पानी लेने उतरी थीं… कुछ मिनट बाद सीट खाली मिली, रहस्यमय तरीके से गायब हुआ 20 साल का युवक

September 3, 2026
PM Modi 35 2024 05 80315f841108a0fc5c31641568824fea
National

दिल्ली में बैठा भगवान जगन्नाथ का बेटा ही करेगा काम…PM मोदी ने ओडिशा में भरी हुंकार, कांग्रेस-BJD को घेरा

May 6, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?