राधा रानी के 32 नामों का चमत्कार, जप करने से जीवन के सारे दुख-दरिद्रता होगी दूर …

radha

हमारे हिंदू धर्म में भक्ति और साधना का विशेष महत्व है और राधा रानी की उपासना से बड़े-बड़े काम बन जाते हैं | शास्त्रों में वर्णित राधा रानी के 32 दिव्य नामों का नियमित और श्रद्धा पूर्वक जाप करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है | इन नामों में अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति है, जो व्यक्ति के मन से नकारात्मकता दूर कर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है |

कठिन परिस्थितियां भी आसान हो जाती है
भक्तों का विश्वास है कि इन नामों का सच्चे भाव से स्मरण करने पर कठिन से कठिन परिस्थितियां भी आसान होने लगती है, सोया हुआ भाग्य जागृत हो सकता है, राधा रानी के ये नाम उनके प्रेम, करुणा, सौंदर्य और दिव्यता के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाते हैं |

राधा रानी के 32 नाम
मृदुल भाषिणी, सौंदर्य राशिणी, परम् पुनीता, नित्य नवनीता, रास विलासिनी, दिव्य सुवासिनी, नवल किशोरी, अति ही भोरी, कंचनवर्णी, नित्य सुखकरणी, सुभग भामिनी, जगत स्वामिनी, कृष्ण आनन्दिनी, आनंद कन्दिनी, प्रेम मूर्ति, रस आपूर्ति, नवल ब्रजेश्वरी, नित्य रासेश्वरी, कोमल अंगिनी, कृष्ण संगिनी, कृपा वर्षिणी, परम् हर्षिणी, सिंधु स्वरूपा, परम् अनूपा, परम् हितकारी, कृष्ण सुखकारी, निकुंज स्वामिनी, नवल भामिनी, रास रासेश्वरी, स्वयं परमेश्वरी, सकल गुणीता, रसिकिनी पुनीता |

राधा नाम जप करने का नियम
जाप के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे शुभ माना गया है, साधक को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके कुशा या ऊन के आसन पर बैठना चाहिए |
राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाकर और तुलसी की माला से शुद्ध उच्चारण के साथ नामों का जाप करना विशेष फल दायी बताया गया है |
यह साधना पूरी तरह आस्था और विश्वास पर आधारित है, लेकिन भक्ति परंपरा में इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला एक प्रभावशाली माध्यम माना जाता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *