CG News :छत्तीसगढ़ में सात वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर, सचिव बदले; वनोपज संघ को मिला नया एमडी

Woman Express
1 Min Read

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सात वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को राज्य लघु वनोपज संघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है, जबकि अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के मद्देनजर किया गया है।

Advertisement Carousel

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ का प्रबंध संचालक (एमडी) नियुक्त किया गया है, जबकि अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव बनाया गया है।


वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे लघु वनोपज संघ के एमडी अनिल साहू समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के मद्देनजर किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *