Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
News

Supreme Court :अदालतों में AI का कैसे होगा इस्तेमाल, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया इसका ड्राफ्ट , 20 जून तक मांगा सुझाव

Woman Express
Last updated: June 5, 2026 3:53 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में AI के औपचारिक इस्तेमाल को लेकर रेगुलेशन्स फार यूज ऑफ एआई इन कोर्ट 2026 का ड्राफ्ट जारी कर सभी हितधारकों और आमजनता से सुझाव आमंत्रित किये है. इस ड्राफ्ट में कोर्ट में एआई का कैसे इस्तेमाल होगा उसके क्या नियम होंगे, इसके बारे में नियम तैयार किए जाएंगे | इसमें क्या सुरक्षा उपाय और एहतियात बरते जाएंगे इस सबका खाका भी तैयार किया गया है, जारी मसौदे में अदालतों में एआई के इस्तेमाल के रेगुलेशन का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में मानवीय प्रधानता, जवाबदेही, डेटा सुरक्षा और न्यायिक स्वतंत्रता है |

Advertisement Carousel
× Advertisement

AI सजा सुनाने का काम नहीं करेगा
कोर्ट में एआई के इस्तेमाल के लिए जो ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी किये गए हैं उनमें कहा गया है कि आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हर समय इंसानी फैसले और न्यायिक अधिकार के अधीन रहेगा , हर एआई प्रणाली केवल एक सहायक की हैसियत से काम करेगी और किसी विधिवत नियुक्त न्यायिक अधिकारी यानी जज की जगह नहीं लेगी | कानून, तथ्यों और न्याय से संबंधित मामलों का निर्धारण करने का अंतिम अधिकार केवल न्यायाधीशों के पास होगा. कोई भी एआई सिस्टम किसी भी मामले में मानवीय हस्तक्षेप के बिना फैसले देने, सजा सुनाने का काम नहीं करेगा |

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली इस कमिटी में जस्टिस संजीव सचदेवा, राजा विजयराघवन वी,अनूप चितकारा और सूरज गोविंदराज सदस्य के तौर पर शामिल हैं | कमिटी ने अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने से पहले सभी संबंधित पक्षों और आम जनता से राय और सुझाव मांगे हैं , ये सुझाव 20 जून तक जमा करने होंगे |

ड्राफ्ट में क्या कहा गया है?
ड्राफ्ट के मुताबिक, कोर्ट की प्रक्रियाओं में इस्तेमाल होने वाले AI सिस्टम को इस तरह से डिजाइन, ट्रेन और लागू किया जाना चाहिए कि वे निष्पक्षता को बढ़ावा दें और भेदभाव से बचें | इसमें आगे कहा गया है कि ऐसा कोई भी AI सिस्टम लागू नहीं किया जाएगा जो नस्ल, धर्म, जाति, लिंग, विकलांगता, भाषा, आर्थिक स्थिति या संविधान या किसी मौजूदा कानून के तहत प्रतिबंधित किसी अन्य आधार पर भेदभाव को बढ़ावा दे, उसे बढ़ाए या पैदा करे | साथ ही, महिलाओं, बच्चों, विकलांग लोगों, हाशिए पर रहने वाले और अल्पसंख्यक समुदायों, आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों जैसे कमजोर समूहों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा |

TAGGED:NEW DELHI
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

cm 2
NewsChhattisgarhHealth

राखी के रंग में रंगा CM हाउस: बहनों ने सीएम साय की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका स्नेह मेरी ताकत

August 29, 2026

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

July 5, 2026

गणेश जी की पूजा में तुलसी क्यों है वर्जित, जानिए इसके पीछे छिपी अनोखी पौराणिक कहानी …

July 16, 2026
cm
NewsChhattisgarhHealth

अब गांव-गांव पहुंचेगा इलाज, छत्तीसगढ़ में मोबाइल मेडिकल यूनिट से दूरदराज इलाकों को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा

August 18, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?