1 जुलाई से 3 महीने के लिए बंद होंगे एमपी के 10 नेशनल पार्क, टाइगर-चीता का नहीं कर पाएंगे दीदार, जानें क्या है वजह

Woman Express
2 Min Read

MP National Park Close Date: वाइल्ड लवर्स और जंगल सफारी के शौकीन लोगों के लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश के 10 नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व अगले तीन महीने के लिए बंद रहेंगे. 30 जून 2026 की शाम तक टूरिस्ट राज्य की समृद्ध जैव विविधता का लाभ उठा सकेंगे. 1 जुलाई से दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद सीधे सितंबर के आखिरी हफ्ते या अक्टूबर के पहले सप्ताह में फिर से पार्क और रिजर्व खुलेंगे.

Advertisement Carousel

क्यों बंद किए जाते हैं पार्क और रिजर्व?

  • मानसून के वक्त नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व बंद कर दिए जाते हैं. हालांकि कई पार्कों के कुछ हिस्से सफारी और दूसरी गतिविधियों के लिए खुले होते हैं.
  • जिन नेशनल पार्कों और रिजर्व के हिस्से खुले होते हैं, उनमें भी केवल बफर जोन में जाने की इजाजत होती है.
  • मानसून के समय कई जानवरों के मेटिंग और ब्रीडिंग का समय होता है. इस दौरान मानवीय गतिविधियों को पूरी तरह रोक दिया जाता है ताकि उन्हें सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सके.
  • सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक ये भी है कि मानसून के समय बारिश के कारण जंगलों के रास्ते कच्चे खराब हो जाते हैं. जिन पर जिप्सी चलाना मुश्किल होता है. हादसे की आशंका बनी रहती है.
  • इसी समय पौधरोपण, कोर एरिया के संरक्षण कार्यों में वन विभाग व्यस्त रहता है.

जून का महीना क्यों खास होता है?
दरअसल, जून का महीना इंसानों के साथ-साथ वाइल्डलाइफ के लिए अहम माना जाता है. अप्रैल-मई की भीषण गर्मी से इस महीने निजात मिलती है. प्री-मानसून एक्टिविटी होने से जानवर घने जंगलों से बाहर निकलते हैं. टाइगर, चीता, तेंदुआ जैसे बिग कैट को देखना आसान हो जाता है. ये सभी खुलकर सामने आते हैं जिससे लोग इनका दीदार करते हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *