Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Jobs

West Central Railway Vacancy: वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 10वीं पास भर्ती का 3317 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Woman Express
Last updated: August 10, 2024 8:53 pm
Woman Express
Share
4 Min Read
SHARE

Advertisement Carousel
× Advertisement

वेस्ट सेंट्रल रेलवे में दसवीं पास भर्ती का 3317 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए आवेदन फॉर्म 4 सितंबर तक भरे जाएंगे।

West Central Railway Vacancy.jpg

वेस्ट सेंट्रल रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी आ गई है वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 3317 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें 10वीं पास और आईटीआई उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसके अंतर्गत कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फीटर, पेंटर, प्लंबर, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक, वेल्डर, ब्लैकस्मिथ आदि पदों पर भर्ती की जाएगी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसके तहत अप्रेंटिस के 3317 पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं वेस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन 5 अगस्त से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर रखी गई है।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 141 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 41 रुपए रखा गया है इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 5 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती आवेदन प्रक्रिया
वेस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से देख लेना है इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थियों को रेलवे अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट, आईटीआई की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

इसके बाद अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा सभी जानकारी आवेदन फॉर्म में भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
West Central Railway Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 5 अगस्त 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 4 सितंबर 2024

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

JOB
Jobs

RAIPUR में जॉब फेयर, 2225 युवाओं को मिलेगी नौकरी: 12 से 30 हजार तक की सैलरी, 10वीं पास से ग्रेजुएट को मौका

May 5, 2025
wonam2
NewsJobsWoman Empower 1

महिलाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर राहत, जुलाई में बेरोजगारी दर घटकर 5.1%

August 18, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?