Advertisement Carousel

दिल्ली से बस में ड्रग्स लेकर पहुंचे दो तस्कर, भोपाल में 4.321 किलो हाई ग्रेड नशे की खेप बरामद

Woman Express
2 Min Read

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बार बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है. उत्तर से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले तस्करों के लिए अहम अड्डा बनता जा रहा है. डायरेक्टेरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रविवार (1 नवंबर 2026) को दो तस्करों के पास से 4.321 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग्स पकड़ी है. ये हाई ग्रेड ड्रग्स है. इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.45 करोड़ रुपये आंकी गई है.

DRI ने कैसे पकड़ी नशे की खेप?
दरअसल, DRI को इनपुट मिला था कि दिल्ली से भोपाल जा रही बस में दो तस्कर ड्रग्स या नशीले पदार्थ ले जा रहे हैं. एजेंसी ने रविवार (1 नवंबर 2026) को बस के ISBT पहुंचते ही डीआरआई ने आरोपियों को घेर लिया. दोनों के सामानों की तलाशी ली गई. उनके पास से 10 पैकेट बरामद हुए. जब इनका फील्ड टेस्ट किया गया तो मेथामफेटामाइन ड्रग्स की पुष्टि हुई.

एक आरोपी के बैग से सील बंद स्थिति में 8 प्लास्टिक के बैग मिले. इसमें 4071 ग्राम मेथामफेटामाइन थी. वहीं दूसरे आरोपी ने पैंट में काले रंग के पाउच में दो प्लास्टिक के पैकेट छिपाकर रखे थे. इसमें 125-125 ग्राम ड्रग्स थी.

18 दिनों में तीसरी खेप पकड़ी गई
दिल्ली से ड्रग्स साउथ इंडिया ले जा रहे, तस्करों से जांच एजेंसियों ने 18 दिनों के भीतर तीसरी बार ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है. 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस से एक महिला स्मग्लर के पास से करीब 2 करोड़ रुपये की एम्फैटेमिन ड्रग्स बरामद की थी. वहीं, 20 अक्टूबर को दिल्ली से भोपाल के ISBT पहुंचे युवक के पास से DRI ने लगभग 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी. आरोपी के पास से 9.139 किलो मेथामफेटामाइन ड्रग्स मिली थी.

तीसरी खेप 1 नवंबर 2026 को पकड़ी गई है. अब तक 13 किलो से ज्यादा अलग-अलग तरह की ड्रग्स जब्त की जा चुकी हैं. इनकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *