Advertisement Carousel

Surajpur: मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, SECL के नए माइंस का विरोध कर रहे थे प्रदर्शनकारी

Woman Express
2 Min Read

Surajpur: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के मदननगर गांव में SECL के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के लिए पहुंचे सर्वे दल के खिलाफ ग्रामीण लागातर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच तीखी झड़प हो गई. खबरों की मानें तो इस नोंकझोंक में कई पुलिस कर्मी और SDOP रैंक के अफसर घायल भी हुए हैं.

सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात
मौके पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात है और हर पल की स्थिति पर नजर बनाएं हुए है. अचानक हुए इस हमले से पुलिस बल में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाकर भागने के दौरान मची भगदड़ में कई पुलिसकर्मी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. कई जवानों के सिर फटने और गंभीर चोटें आने की सूचना है.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले SECL की टीम भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत सर्वे के लिए गांव पहुंची थी. ग्रामीणों ने खेती के समय बिना सहमति और पर्याप्त जानकारी के सर्वे कराने पर नाराजगी जताते हुए विरोध शुरू कर दिया, तभी से ग्रामीण लगातार धरने पर बैठे हुए है.

रोक दिया गया सर्वे कार्य
फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया गया है. प्रशासन, SECL और ग्रामीणों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि उनकी सहमति और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *