
पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली अपने भक्तों के सैलाब के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई, डोली आज रात प्रवास के लिए पुंगी बुग्याल पहुंचेंगी, जिसके बाद 18 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे, कपाट कार्तिक माह तक श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुले रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक दो दिनों तक रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखी गई थी, जिसके बाद आज रुद्रनाथ की डोली अपने मंदिर के लिए रवाना हुई, 17 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचेगी और 18 मई प्रातः 6:00 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।








