दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-105 में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विमान के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट के अंदर तापमान बढ़ गया, जिससे यात्री गर्मी और उमस से परेशान नजर आए।
राजधानी दिल्ली से महाराष्ट्र के पुणे जा रही स्पाइस जेट (SpiceJet) की फ्लाइट SG-105 में यात्रियों को उस समय भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ा, जब विमान के केबिन में बहुत ज्यादा गर्मी और उमस की स्थिति पैदा हो गई. जिसके चलते यात्री विमान में भी हलकान नजर आए. स्पाइस जेट की फ्लाइट के एयर-कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी की वजह से केबिन का तापमान काफी बढ़ गया, गर्मी और उमस से परेशान होकर 100 से ज्यादा यात्रियों ने आगे की यात्रा करने से ही इनकार कर दिया |

बता दें कि ये पूरा मामला 11 अगस्त 2026 का है. इस घटना के बाद एयरलाइन ने यात्रियों के लिए दूसरा विमान उपलब्ध कराया और बाद में फ्लाइट को पुणे के लिए रवाना किया गया. इस पूरे मामले को लेकर स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा है कि उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में तकनीकी समस्या सामने आई थी |
स्पाइस जेट ने क्या बताया
एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की, जिसके बाद फ्लाइट पुणे के लिए संचालित हुई. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है, यानी मामला सिर्फ गर्मी तक सीमित नहीं था , बल्कि यात्रियों का ये भी आरोप था कि विमान के अंदर एयर-कंडीशनिंग ठीक से काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण उन्हें काफी देर तक गर्मी और उमस में रहना पड़ा |
इससे पहले पुणे से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 13 घंटे की देरी से रवाना हुई थी. इसके चलते 100 से ज्यादा यात्री पूरे दिन पुणे एयरपोर्ट पर फंसे रहे थे , उस दौरान भी यात्रियों ने एयरलाइन पर खराब प्रबंधन और स्पष्ट जानकारी न देने का आरोप लगाया था |
इंडिगो की फ्लाइट में खराबी
कोलकाता से मंगलवार को चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले खराबी आ गई थी | इस फ्लाइट में 224 लोग सवार थे. सूत्रों के मुताबिक पायलट की सूचना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर कल देर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई, हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की |
