Advertisement Carousel

शादी की रस्में आगे बढ़ने से पहले टूटा रिश्ता! जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से किया इनकार

Woman Express
3 Min Read

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब जयमाला की रस्म के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन ने दूल्हे पर दूसरी युवती को कमरे में बुलाने और उसके साथ करीब आधे घंटे तक रहने का आरोप लगाया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया. मामला बढ़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही है.

जयमाला के बाद कमरे में हुआ विवाद
घटना शुक्रवार, 20 नवंबर रात की है. देवोत्थान एकादशी के मौके पर फिरोजाबाद के गोपाल मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था. दुल्हन पक्ष एटा से शादी करने पहुंचा था. जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में गए. वहां कैमरामैन फोटो खींच रहे थे. इसी दौरान दुल्हन के मुताबिक, दूल्हे ने उसे और कैमरामैन को कमरे से बाहर कर दिया.

दूसरी युवती के साथ आधे घंटे रहने का आरोप
दुल्हन का आरोप है कि इसके बाद दूल्हा एक दूसरी युवती के साथ कमरे में करीब आधे घंटे तक रहा. इस बात की जानकारी मिलने पर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन के फैसले से समारोह में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. बाराती और रिश्तेदार उसे मनाने में जुट गए.

दूल्हे ने युवती को बताया दोस्त की बहन
दूल्हे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है. उसका कहना है कि कमरे में आई युवती उसके दोस्त की बहन है. वह गुड़गांव में काम करती है और कासगंज में रहती है. युवती शादी में शामिल होने आई थी. वह उससे मिलने और वापस जाने की जानकारी देने पहुंची थी. दूल्हे का दावा है कि उसने कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया था.

पुलिस कर रही दोनों पक्षों की काउंसलिंग
दूल्हे ने यह भी कहा कि उसने दुल्हन को कमरे से बाहर जाने के लिए नहीं कहा था. उसके मुताबिक, कैमरामैन ने ऐसा कहा था. दूसरी ओर, दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी हुई है. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस मैरिज होम पहुंची. पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है. फिलहाल शादी को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *