सिनेमाघरों में जिस मूवी को देखने का इंतज़ार था, आखिरकार अब वह खत्म हो गया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ आज 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो चुकी है. एक तरफ जहां देशभर में दिवाली के त्योहार का जश्न देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ थिएटर्स में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फिल्म का जलवा देखने को मिल रही है. एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये छापने के बाद अब इस फिल्म ने थिएटर्स में तहलका मचाना शुरू कर दिया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह तक ही फिल्म ‘रामायण’ ने 5.44 करोड़ों की शानदार कमाई कर ली है. जिस तरीके से दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है, उससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की रिकॉर्ड बहुत जल्द तोड़ सकती है.
क्या ‘रामायण’ पछाड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’ को?
ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच इस बात को लेकर अलग-अलग राय है कि फिल्म ‘रामायण’ अपने पहले दिन ‘धुरंधर 2’ के 102.55 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएग या नहीं. विशेषज्ञ रमेश बाला का मानना है कि ‘रामायण’ भारत में पहले दिन लगभग 125 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर सकती है, हालांकि वे मानते हैं कि एक सीक्वल फिल्म होने के कारण ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अलग था. दूसरी तरफ कोमल नाहटा को रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद कम है, क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कम रौनक वाले समय में रिलीज हो रही है.
नाहटा का अनुमान है कि फिल्म सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का बिजनेस करेगी, जिसमें हिंदी से करीब 60 करोड़ रुपये आ सकते हैं. कुल मिलाकर, ‘रामायण’ की ओपनिंग भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी शुरुआत में से एक होने की पूरी उम्मीद है.
रामायण का एडवांस बुकिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 143 करोड़ रुपए से 150 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रॉस कमाई की है. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने केवल भारत में ओपनिंग डे के लिए ब्लॉक सीटों को मिलाकर करीब 50.08 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट के 42.96 करोड़) की शानदार प्री-सेल दर्ज की है.
