Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

Raipur: इंस्टाग्राम वाले डॉक्टर ने दोस्ती की आड़ में की लाखों की ठगी, विदेश से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा

Woman Express
Last updated: June 28, 2026 11:46 am
Woman Express
Share
3 Min Read
cyber fraud
SHARE

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से महिला को लाखों रुपये का चून लगा है. महिला को विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग तीन किश्तों में तीन लाख 23 हजार 998 रुपये ठग लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

लगातार चैटिंग से बढ़ाई दोस्ती
पुलिस के अनुसार कुशालपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास रहने वाली रोशनी चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रोशनी चतुर्वेदी के शिकायत के अनुसार करीब 2 साल पहले पहले उनकी इंस्टाग्राम पर उनकी पहचान drkhan666 नाम की आईडी से हुई थी. आरोपी ने पहले तो लगातार चैटिंग कर दोस्ती बढ़ाई उसके पास महिला का नंबर लिया और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी. इस दौरान उसने विश्वास जीतने के लिए महिला से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी मंगवाए.

ऐसे करते हुए काफी समय बीत गया जब महिला का विश्वास गहराता गया तो फिर आरोपित ने कहा कि वह उसके लिए विदेश से कुछ कीमती गिफ्ट भेज रहा है. आरोपी ने रोशनी चतुर्वेदी के घर का पता लिया और कहा कि एयरपोर्ट के माध्यम से गिफ्ट उसके घर पहुंच जाएंगे.

व्हाट्सऐप पर भेजा क्यूआरकोड
चार जून को महिला के पास एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट की एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि गिफ्ट बहुत महंगा है और उसे छुड़ाने के लिए पहले छह हजार रुपये जमा करने होंगे. आरोपी ने व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा जिस पर महिला ने पेमेंट कर दिया.

आरोपी ने की लगातार रकम की मांग
इसके बाद असली खेल शुरू हुआ आरोपी लगातार अलग-अलग बहानों से कस्टम शुल्क, टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज बताकर महिला से कई किश्तों में रकम मांगता रहा. महिला ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते और च्वाइस सेंटर के माध्यम से चार जून से 20 जून के बीच कुल 3,23,998 रुपये विभिन्न यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपितों के खातों में भेज दिए.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

rescue 1
Chhattisgarh

बाढ़ का कहर: ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ में फंसे 24 लोग, रेस्क्यू में जुटी नगर सेना की टीम…

July 30, 2026
naxal dump 2
Chhattisgarh

बीजापुर के जंगल में जमीन के नीचे छिपा था हथियारों का जखीरा! सुरक्षा बलों की सर्चिंग में बड़ा खुलासा

September 23, 2026
guru 1536x692 1
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर! मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढालदास कांग्रेस में शामिल, सतनामी समाज पर असर की चर्चा

September 11, 2026
Untitled design 2026 06 01T075937.975 11zon
Chhattisgarh

CG News: ‘कलेक्टर-SP को साफ-साफ बता देना चाहता हूं …’, बेमेतरा में मुख्यमंत्री के सामने जिला प्रशासन पर भड़के विधानससभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

June 1, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?