Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

Palamu Murder Case: झाड़-फूंक के शक में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, वारदात के बाद आरोपी परिवार फरार

Woman Express
Last updated: October 21, 2026 4:19 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
palamu thana
SHARE

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगरडीहा गांव में झाड़-फूंक करने के आरोप में बुजुर्ग सीताराम रविदास की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी परिवार के सदस्य फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement Carousel
× Advertisement

बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग पर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, मंगरडीहा गांव निवासी महंग राम के बेटे विवेक कुमार की तबीयत खराब थी। उसे इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

विवेक की मौत के बाद बुधवार सुबह महंग राम के परिवार के सदस्य सीताराम रविदास के घर पहुंचे। आरोप है कि परिवार के लोगों ने मिलकर बुजुर्ग पर हमला किया और फिर उनका गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सीताराम पर झाड़-फूंक करने का आरोप लगाया गया था।

40 साल से ससुराल में रह रहे थे सीताराम
मृतक की पहचान सीताराम रविदास के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव के रहने वाले थे। पिछले करीब 40 वर्षों से वह अपने ससुराल मंगरडीहा गांव में रह रहे थे।

पुलिस की छापेमारी, आरोपी परिवार फरार
घटना की सूचना मिलने पर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में हत्या के पीछे अंधविश्वास और झाड़-फूंक से जुड़ा आरोप सामने आया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद से आरोपी परिवार के सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अंधविश्वास के चलते हुई इस कथित हत्या ने गांव में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

M.jpg
National

महाकाल में अभिषेक, काशी में मंगला आरती… सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्ति में डूबा देश

August 3, 2026
death due to drowning in Ramnagar dam
National

बांध के पानी में समा गई मासूम की जिंदगी! 10 वर्षीय शिवम की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

October 2, 2026
Belgium PM Bart De Wever
National

भारत ने पहले ही चेताया था, यूरोप ने नहीं मानी बात… अब बेल्जियम PM बोले- हमसे हुई गलती

September 5, 2026
a 12
National

पति को दूसरी युवती के साथ देखा तो मचा बवाल! कार रोकने की कोशिश नाकाम, बोनट पर चढ़ी पत्नी

October 4, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?