Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

झीरम केस में नए सवाल! राहुल गांधी से मिले शहीद परिवार, सिंहदेव ने कहा- ‘बड़े नामों को फरार बताकर छोड़ दिया गया’

Woman Express
Last updated: September 26, 2026 4:14 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
Jhiram Ghati Attack
SHARE

रायपुर. झीरम घाटी मामले में एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं और झीरम घटना के शहीदों के परिजनों तथा घायलों ने शनिवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. बैठक में अदालत के फैसले के साथ ही मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया और कथित षड्यंत्र की जांच को लेकर चर्चा हुई. एनआईए की विशेष अदालत ने 16 सितंबर को मामले में दोषी ठहराए गए 10 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी.

Advertisement Carousel
× Advertisement

मुलाकात के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी के सामने झीरम मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण और सार्थक तथ्य रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सजा मिली है, वे मुख्य रूप से जमीनी स्तर पर कार्रवाई में शामिल लोग हैं. सिंहदेव के मुताबिक, जिन बड़े नामों की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं, उन्हें फरार बताकर कार्रवाई नहीं की गई.

पड्यंत्र के मामले में एनआईए ने नहीं की जांचः सिंहदेव
सिंहदेव ने यह भी कहा कि झीरम हमले के पीछे कथित षड्यंत्र के क्षेत्र को एनआईए की जांच में नहीं छुआ गया. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कानूनी राय लेने में सहयोग मांगा गया है. राहुल गांधी ने भी मामले से संबंधित कुछ और जानकारी मांगी है.

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, अनीता योगेंद्र शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, टीएस सिंहदेव और धनेंद्र साहू, उमेश पटेल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. झीरम घटना के शहीदों के परिजन और घायल भी प्रतिनिधिमंडल में मौजूद रहे.

बता दें कि 2013 के झीरम घाटी हमले में कांग्रेस नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी. मामले में 13 साल बाद एनआईए की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया और बाद में सभी को मौत की सजा सुनाई.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

CG 2 1
Chhattisgarh

CG News: रायपुर में BJP-Congress के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल, कांग्रेस के 12 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

July 23, 2026
nabalig karrvaai
Chhattisgarh

अब 18 से कम उम्र में बाइक-स्कूटी चलाई तो खैर नहीं! रायपुर में परिवहन विभाग सख्त, स्कूल-कॉलेजों को जारी हुआ आदेश

September 12, 2026
BARISH 01
Chhattisgarh

Monsoon Update: अगले 2 दिनों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, जमकर होगी बारिश, छत्तीसगढ़ और एमपी में इस दिन से होगी झमाझम बारिश

June 3, 2024
image 3 3
Chhattisgarh

डिप्टी सीएम साव और विजय शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं पर की चर्चा

July 5, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?