Advertisement Carousel

असम में सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा, दिगारू स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे

Woman Express
2 Min Read

गुवाहाटी। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे बेपटरी हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। हालांकि, हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को दिगारू रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति नियंत्रित नहीं कर सके और इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

लोको पायलट की चूक से हादसे की आशंका
रेलवे के CPRO ने बताया कि ट्रेन को दूसरी गाड़ी को प्राथमिकता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान उसकी गति नियंत्रित नहीं हो सकी। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच अभी बाकी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा जा रहा
हादसे के बाद रेलवे ने रिकवरी ट्रेन को मौके पर भेजा है, ताकि पटरी से उतरे डिब्बों को हटाकर रेल मार्ग बहाल किया जा सके। प्रभावित यात्रियों को दूसरी ट्रेन के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक (GM) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *