Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

रीवा सांसद के बेटे का बड़ा बयान- ‘घर से निकाल दिया गया’, सरपंच उपचुनाव को लेकर पिता से अलग राह

Woman Express
Last updated: September 26, 2026 1:35 pm
Woman Express
Share
3 Min Read
Rewa MP Janardan Mishra Son Ankur Mishra
SHARE

Janardan Mishra Son: रीवा सांसद के पुत्र अंकुर मिश्रा इन दिनों सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर सुर्खियों में हैं. सांसद पुत्र उपचुनाव लड़ना चाह रहे हैं. लेकिन उनका आरोप है कि हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है और उनके पिता सांसद जनार्दन मिश्रा प्रचार-प्रसार में भी नहीं नजर आएंगे.

Advertisement Carousel
× Advertisement

जब अंकुर मिश्रा से सवाल किया गया कि जब आपकी ही सुनावाई नहीं हो रही है तो आम आदमी क्या उम्मीद रखे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें सांसद पुत्र के रूप में न माना जाए. मैं एक आम आदमी के तौर पर लड़ाई लड़ रहा हूं. अगर मैं एक सांसद पुत्र होता हो सरपंच पद का उपचुनाव नहीं लड़ रहा होता. मुझे एक स्कूल के पोलिंग बूथ जाने के लिए यहां नहीं आना पड़ता. मैं तानाशाहों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं.

घर से निकाले गए सांसद पुत्र
इस दौरान उन्होंने अपने पिता के नाराजगी का भी जिक्र किया और बताया कि मुझे तो घर से निकाल दिया गया और बोला गया कि आप जाइए 15 तारीख को. अगर आपने रेकी वाला वीडियो देखा होगा तो मैं अपने घर के बाहर ही खड़ा था. घर से कपड़े मंगाया था. हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आखिर पैतृक घर में रहना तो पड़ेगा ही. पिता को क्या ही कहूं. वो पिता तो हैं ही. शायद कभी न कभी माफ कर दें. ऐसी उम्मीद है. सांसद जनार्दन मिश्रा के वोट डालने को लेकर उन्होंने बताया कि वे बीमार हैं और दिल्ली में हैं.

प्रचार-प्रसार को लेकर क्या बोले?
सांसद जनार्दन मिश्रा बेटे के चुनाव में नहीं नजर आएंगे. अंकुर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कहा है कि अगर तुम अपने से कदम समाज और देश के लिए बढ़ाए हो तो खुद लड़ो. उन्होंने तो सांसद बनने के बाद ही पहला वाक्य यही कहा था कि तुम ऐसा जीवन जियो कि तुम्हारे परिवार से कोई सांसद नहीं है. तुम सामान्य जीवन जियो और मैं ऐसा ही जीवन जी रहा हूं. साइकिल में चलता हूं. भाई को लेकर उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि वे प्रचार-प्रसार जरूर करेंगे.

अंकुर मिश्रा ने कहा कि भविष्य में परिस्थितियां क्या रूप लेती हैं, यह आगे देखने वाली बात होगी. फिलहाल, उनका अपने पिता से राजनीतिक या व्यक्तिगत तौर पर कोई वास्ता नहीं है. बता दें, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं. वर्तमान में रीवा से लगातार तीसरी बार सांसद हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

tiger
National

1 जुलाई से 3 महीने के लिए बंद होंगे एमपी के 10 नेशनल पार्क, टाइगर-चीता का नहीं कर पाएंगे दीदार, जानें क्या है वजह

June 18, 2026
1000549307
National

महाकाल दर्शन पर गया डॉक्टर परिवार, पीछे से फ्लैट में घुसे चोर; गैस कटर से काटा ताला

September 21, 2026
sc
National

Rajasthan News: महिला प्रतिनिधित्व को लेकर SC सख्त, पलटा राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, महिला न्यायिक अधिकारी की सेवा बहाल

May 23, 2025
IndiGo flight engine fail
National

वाराणसी एयरपोर्ट पर हंगामा! IndiGo पायलट ने उड़ान से किया इनकार, मुंबई जाने वाली फ्लाइट घंटों लेट

September 10, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?