Mahtari Vandan Yojana: खत्म हुआ इंतजार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे 5वीं किस्त जारी

Woman Express
1 Min Read

रायपुर: Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई ‘महतारी वंदन योजना’ की आज पांचवी किस्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जारी की जाएगी, इस योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रूपए भेजे जाएंगे. बता दें कि आज आज सीएम साय 653 करोड़ 84 लाख रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे.

Advertisement Carousel

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरू की गई ‘महतारी वंदना योजना’ में सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाएंगे. महिलाओं को साल में 12,000 रुपये दिए जाएंगे. पहली किस्त की रकम 7 मार्च को ट्रांसफर की गई थी. वहीं चौथी किस्त की रकम तीन जून को जारी की गई थी.

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 साल होनी चाहिए. विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है. आयकर दाता और सरकारी नौकरी पाने वाले लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *