Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Business

LPG Price Hike: एक बार फिर बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम, छोटू Cylinder भी हुआ महंगा, जानें आज के रेट

Woman Express
Last updated: June 1, 2026 11:39 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Commercial Cylinder Price Hike
SHARE

LPG Cylinder Price: सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने आज एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया हैं. दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 42 रुपए महंगा हो जाएगा. यानी अब 3113.50 रुपए में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा. इसके अलावा कंपनी ने 5 किलो ग्राम वाले छोटू सिलेंडर के भी 11 रुपए दाम बढ़ा दिए हैं. जानें अब कितने में सिलेंडर?

Advertisement Carousel
× Advertisement

लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच आज एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को तेल-गैस कंपनियां अपने कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज करती हैं, लेकिन इस बढ़ोत्तरी मिडिल ईस्ट जंग के बीच जारी तनाव माना जा रहा है, क्योंकि होर्मुज अभी तक नहीं खुल पाया है, जिसकी वजह से कच्चा तेल आसमान छू रहा है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से तेल-गैस कंपनियां काफी दबाव में हैं और कीमतें बढ़ा रही हैं.

घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम आज से दिल्ली में 42 रुपए बढ़े हैं, तो वहीं कोलकाता में 53.50 रुपये महंगा होकर 3255.50 रुपये पर पहुंच गया है. कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है, क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट वालों पर देखने को मिलेगा. बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं. राहत की बात है कि घरेलू गैस की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है.

मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने से पहले जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपए रही तो वहीं अब यह बढ़कर 3113.50 रुपए हो गई है. यानी लगभग दोगुने के करीब हो गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह लॉजिस्टिक्स में रुकावट मानी जा रही है.

कब कितने बढ़े दाम LPG Price Hike
मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद पहली बार फरवरी में 49 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई. इसके बाद मार्च में 115 रुपए, 1 अप्रैल को 195.50 रुपए, मई में 993 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी है. आज 1 जून को भी 42 रुपए का इजाफा किया गया है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MP में EV को बढ़ावा: PM E-DRIVE के तहत 88 हजार से ज्यादा वाहनों को सब्सिडी, 94 हजार से अधिक EV तैनात

August 12, 2026

छत्तीसगढ़ को मिला GeM Sustainable Procurement Award, सरकारी खरीद में 113% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

August 12, 2026
LPG cylinder Rules
Business

LPG Price Hike: फिर महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत, जानें आपके शहर का रेट

June 7, 2026
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?