Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़! महिला को ‘टोनही’ कहकर मारपीट, आम के पेड़ से साड़ी के सहारे बांधा

Woman Express
Last updated: October 5, 2026 11:18 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 10 05T101253.581
SHARE

Surajpur: रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोस की महिलाओं ने उसे टोनही कहकर अपमानित किया, बाल पकड़कर मारपीट की और घर के सामने आम के पेड़ से साड़ी के सहारे बांध दिया.मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. न्यायालय में पेशी के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

पुलिस ने क्या बताया ?
पुलिस के अनुसार, करीब 40 वर्षीय पीड़िता ने रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. घटना 3 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है. महिला उस समय अपने घर के सामने काम कर रही थी. इसी दौरान जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर पड़ोस की महिला समेत अन्य आरोपी उसके पास पहुंचे. आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे टोनही कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी गई.

आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की
शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की. उसके बाल पकड़कर खींचे गए और बाद में घर के सामने स्थित आम के पेड़ से साड़ी के सहारे बांध दिया गया. इस दौरान कथित तौर पर अभद्र गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई. महिला के शोर और विवाद की जानकारी मिलने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया.

टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत केस
शिकायत मिलने के बाद रामानुजनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया.

जांच के बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया. सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर चार महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है. मामले में विवेचना जारी है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

sonam jwelari
Chhattisgarh

रायपुर में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी! दीवार में छेद कर घुसे चोर, 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर पार

October 1, 2026
webp 67 1
Chhattisgarh

बिलासपुर में आज दिखेगा दीपों का महासंगम! PM मोदी के जन्मदिन पर 10 लाख दीयों से रोशन होगा जिला

September 17, 2026
Red Minimalist Breaking News Announcement Youtube Thumbnail 11
Chhattisgarh

CSVTU में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर! 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन नामांकन, ABC ID भी जरूरी

October 3, 2026
Untitled design 2026 07 31T120246.589 11zon
Chhattisgarh

CG News: कोरबा में डेंगू का कहर, अब तक 41 मरीज मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

July 31, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?