Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, देश में बढ़ते मामलों के बीच इस राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य, एडवाइजरी जारी

Woman Express
Last updated: May 23, 2025 9:17 am
Woman Express
Share
4 Min Read
CORONA
SHARE

दुनिया में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। चीन और सिंगापुर जैसे एशियाई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारत के भी कुछ राज्यों में कोरोना के मामले में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में तो 2 मरीजों की मृत्यु भी हुई है। हालात को देखते हुए अब आंध्र प्रदेश सरकार ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जबकि पड़ोसी राज्यों में मामले फिर से बढ़ रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग ने एहतियातन सार्वजनिक परिवहन और शॉपिंग मॉल, सिनेमा, पूजा स्थल और बाजारों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, सिद्धारमन सरकार ने पुष्टि की है कि प्रदेश में कोरोना के कोई एक्टिव मरीज नहीं है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

सरकार ने जनता से अपील की है कि वे लक्षणों को हल्के में न लें, और ज़रा भी अस्वस्थ महसूस करने पर खुद को आइसोलेट करें और कोविड टेस्ट (Andhra Pradesh mask mandate)कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। सामान्य लक्षणों जैसे बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश होने वाले व्यक्तियों को डॉक्टर्स से संपर्क करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गर्भवती महिलाओं, पांच साल से कम उम्र के बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एक विशेष सलाह जारी की गई है।

नागरिकों के लिए सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी

  • प्रार्थना सभा, सामाजिक समारोह, पार्टियां, समारोह आदि जैसे सभी सामूहिक समारोहों को रोकें।
  • रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हवाई अड्डों पर सभी लोग COVID-19 गाइडलाइन का पालन करें।
  • बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक) और गर्भवती महिलाओं को सख्ती से घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।
  • नियमित रूप से हाथ धोएं। खाँसते/छींकते समय मुंह ढंकें और अपने चेहरे को छूने से बचें।
  • उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में मास्क पहनें। यदि आप भीड़भाड़ वाले या खराब हवादार स्थान पर हैं, तो मास्क पहनने से वायरस के प्रसार को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाएं। कोविड-19 मामलों की जल्द पहचान करने और उन्हें अलग करने में जांच एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
  • कोविड प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले व्यक्ति को जांच करवानी चाहिए।

कोरोना के लक्षण व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। बुखार या ठंड लगना, खांसी, थकान, गले में खराश, स्वाद या गंध का न होना, सिरदर्द, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, बहती नाक या नाक बंद होना, मतली, उल्टी या दस्त। यदि उपरोक्त लक्षण दिखाई दें तो पुष्टि और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा पर जाएं।

बता दें कि 19 मई तक भारत में COVID-19 के 257 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें केरल में 95, तमिलनाडु में 66, महाराष्ट्र में 55, कर्नाटक में 13 और पुडुचेरी में 10 मामले शामिल हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

jhansi
National

इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर शादी… और अब मौत! कमरे में मिली 27 साल की शिवानी की लाश, पति फरार

September 4, 2026
baalu khanan
National

झारखंड में फिर शुरू होगा बालू उठाव! खनन से रोक हटी, लेकिन 14 घाटों तक ही सीमित रहेगी अनुमति

October 15, 2026
Tamil Nadu Vellore church collapse 1789104880
National

तमिलनाडु में बड़ा हादसा! कंक्रीट ढलाई के दौरान ढहा चर्च का स्लैब, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

September 11, 2026
sonam
National

‘मैं बेगुनाह हूं…’, SC में सोनम रघुवंशी का हलफनामा, बोली- मुझे झूठा फंसाया गया

July 9, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?