Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsSports

नीरज चोपड़ा को चोट ने रोका, 2026 का सफर थमा! एशियन गेम्स से बाहर, अब वापसी पर नजर

Woman Express
Last updated: August 29, 2026 3:50 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
chopra2
SHARE

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के फैंस के लिए बुरी खबर है। ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट फट गया, जिसके बाद उनका 2026 का बाकी सीजन समाप्त हो गया है। चोट के कारण नीरज अब आगामी एशियन गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Advertisement Carousel
× Advertisement

नीरज ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी चोट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुसाने डायमंड लीग में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान उन्हें यह चोट लगी। डॉक्टर और अपनी टीम से चर्चा के बाद उन्होंने इस सीजन के बाकी मुकाबलों से हटने का फैसला किया है।

chopra

88.05 मीटर के शानदार थ्रो के बाद लगी चोट

लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने 88.05 मीटर का सीजन-बेस्ट थ्रो किया था। इस प्रदर्शन के बाद लग रहा था कि वह शानदार लय में लौट रहे हैं, लेकिन चोट ने उनकी आगे की राह रोक दी।

अब नीरज 5 सितंबर को ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल और आगामी एशियन गेम्स समेत 2026 के बाकी प्रमुख मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे।

chopra1

नीरज ने कहा- मजबूत वापसी पर रहेगा ध्यान

नीरज ने चोट पर निराशा जताते हुए कहा कि वह अपनी लय के करीब पहुंच रहे थे, इसलिए यह फैसला उनके लिए निराशाजनक है। हालांकि अब उनका पूरा ध्यान ठीक से रिकवरी करने और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने पर है।

भारत के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि एशियन गेम्स में नीरज से पदक की बड़ी उम्मीदें थीं। अब भारतीय एथलेटिक्स फैंस को उनकी जल्द और मजबूत वापसी का इंतजार रहेगा।

TAGGED:# javelin thrower#Asian Games#Neeraj Chopra#SportsNEW DELHI
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Breaking News : PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग को बड़ी राहत, शिकायत कर्ता ने वापस ली FIR…

August 5, 2026
bladge
NewsNational

दहेज की बलि चढ़ी एक और लव स्टोरी, थाने मे शिकायत कर लौट रही पत्नी पर पति ने ब्लेड से किया हमला

June 8, 2026

No Tobacco Day: सिगरेट-तंबाकू का लिवर-किडनी, ब्रेन पर कितना खतरनाक असर होता है ? आपको भी है लत को जान लीजिए ये बातें

May 31, 2026

Ramayana Trailer: सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते टला ‘रामायण’ का ट्रेलर? जानें असल वजह; ‘स्पाइडर मैन’ से है कनेक्शन…

July 25, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?