Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
Chhattisgarh

‘पहले अपना घर संभालो कांग्रेस!’ यूथ कांग्रेस चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर मंत्री रामविचार नेताम ने साधा निशाना

Woman Express
Last updated: October 4, 2026 11:41 am
Woman Express
Share
3 Min Read
Ramvichar Netam
SHARE

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर सियासत गरमा गई है. यूथ कांग्रेस चुनाव में कथित अनियमितताओं की शिकायत राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के भीतर ही चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जी आईडी से वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया.

Advertisement Carousel
× Advertisement

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर कसा तंज
अंबिकापुर में विस्तार न्यूज़ से खास बातचीत में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जो कांग्रेस दूसरे दलों पर वोट चोरी का आरोप लगाती है, उसके अपने ही संगठन के चुनाव में गड़बड़ी के आरोप सामने आ रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नाव में इतने छेद हो गए हैं कि पार्टी एक छेद को बंद करती है तो दूसरा छेद खुल जाता है.

नेताम ने कहा कि यूथ कांग्रेस के निर्वाचन में फर्जी आईडी के जरिए वोट डलवाने की शिकायतें सामने आना गंभीर मामला है. उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को पहले अपने भीतर की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए.

धान खरीदी और खेती पर भी बोले नेताम
राजनीतिक मुद्दे के अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेश में धान की खेती और समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी को लेकर भी सरकार की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर आवश्यक तैयारियां कर रही है और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. कृषि मंत्री ने अपने खेत में लगी फसलों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बावजूद वह अपने खेत की फसलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हैं और खेती-किसानी से जुड़े कामों पर नजर रखते हैं.

कृषि मंत्री ने बताया कि वे अपने खेत का इस हद तक ख्याल रखते हैं कि खेत के किस से हिस्से की मिट्टी कैसी है किस हिस्से में पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंच जाता है या नहीं पहुंच पाता है उन्होंने बताया कि उनके खेत में थोड़ी सी पानी की कमी हुई थी लेकिन तालाब के माध्यम से सिंचाई कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि तीन एकड़ में कुरथी लगाएं हैं.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

dubble murder
Chhattisgarh

Lormi Double Murder: जमीन के 50 डिसमिल के लिए खूनी खेल, सगे भाई ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट

September 2, 2026
bhupesh hamla
Chhattisgarh

चुनावी प्रचार के बीच कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला? भूपेश बघेल ने BJP को घेरा

September 22, 2026
Chhattisgarh Ration Card
Chhattisgarh

Bilaspur: ‘प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा ऊपर से तुम सांवले हो’, पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा हाई कोर्ट

August 8, 2026
mid day meal
NewsChhattisgarh

छत्तीसगढ़ की रसोइयों के लिए बड़ी खुशखबरी, 68.85 करोड़ की दूसरी किश्त जारी; 33 जिलों को मिलेगा लाभ

September 13, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?