Advertisement Carousel

सूरजपुर के जंगलों में फिर गजराज का डेरा, जनार्दनपुर-शिवनगर के आसपास हाथियों की हलचल से अलर्ट हुए ग्रामीण

Woman Express
1 Min Read

सूरजपुर। जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रेमनगर क्षेत्र के तारा सर्किल अंतर्गत जनार्दनपुर और शिवनगर के जंगलों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार आमद से आसपास के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

शावकों के साथ घूम रहा हाथियों का दल
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 12 हाथियों का दल सक्रिय है। इनमें नन्हे शावक भी शामिल हैं। वहीं, 11 हाथियों का एक झुंड एक साथ विचरण कर रहा है। हाथी जंगल से लगे खेतों में पहुंचकर फसलों को खा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को नुकसान की आशंका सता रही है।

वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने और जंगल या खेतों की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। यह पूरा मामला रामानुजनगर वन परिक्षेत्र का है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *