Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
National

सड़कों पर DJ का शोर पड़ा भारी, इंदौर पुलिस ने जब्त किए 6 वाहन; आयोजकों को भी चेतावनी

Woman Express
Last updated: September 21, 2026 5:07 pm
Woman Express
Share
2 Min Read
INDORE 5
SHARE

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में धार्मिक व निजी आयोजनों के नाम पर सड़कों पर तेज आवाज में डीजे बजाकर कोलाहल मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने शहर में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे 6 डीजे वाहनों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही डीजे संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel
× Advertisement

नाबालिग की हत्या और तेज आवाज के खतरों के बाद एक्शन
पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे हाल ही में हुई कुछ गंभीर घटनाएं हैं। दरअसल, पिछले दिनों श्री गणेश प्रतिमा चल समारोह के दौरान डीजे पर नाचने के विवाद में एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, हाल ही में भोपाल में तेज डीजे साउंड के कारण एक मासूम बच्चे के कान के पर्दे को नुकसान पहुँचने की घटना भी सामने आई थी। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए इंदौर पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को चिन्हित किया।

यातायात और आमजन हो रहे थे परेशान
पुलिस अधिकारियों और डीसीपी के अनुसार, संकरी गलियों और व्यस्त सड़कों से गुजरने वाले ये भारी-भरकम डीजे वाहन न केवल गंभीर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि यातायात को भी पूरी तरह बाधित कर देते हैं। हॉर्न और अन्य वाहनों की आवाज न सुनाई देने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। बुजुर्गों, मरीजों और छोटे बच्चों के लिए यह तेज आवाज अत्यंत घातक साबित हो रही थी।

आयोजकों को भी पुलिस की सख्त चेतावनी
आजाद नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल संचालकों तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में किसी भी धार्मिक, सामाजिक या निजी कार्यक्रम में शासन द्वारा तय सीमा से अधिक तेज आवाज वाले डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाता है, तो डीजे मालिक के साथ-साथ कार्यक्रम के आयोजकोंपर भी आपराधिक प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

lady
National

युवक फसा हसीना के जाल में : युवती ने बातचीत कर युवक को मिलने बुलाया, क्लब ले जाकर की ऐसी हरकत , जान बचा कर भागा युवक…..

June 29, 2024
IIT Bombay 1
National

साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे प्रशासन ने मानीं छात्रों की 18 मांगें, प्रदर्शन खत्म

September 21, 2026
IndiGo flight engine fail
National

वाराणसी एयरपोर्ट पर हंगामा! IndiGo पायलट ने उड़ान से किया इनकार, मुंबई जाने वाली फ्लाइट घंटों लेट

September 10, 2026
PM V jpg 1280x720 4g
National

PM Matru Vandana Yojana: इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं 6000 रुपए, बेहद आसान है आवेदन प्रक्रिया

July 16, 2024
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?