Kainchi Dham News : सरकार कैंचीधाम में चारधाम की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन की तैयारी में है तो जिला प्रशासन भी जाम के झाम को कम करने में जुट गया है ,नए पर्यटन सीजन में व्यवस्थाओं को लागू करने पर फोकस है, अगले पर्यटन सीजन में कैंचीधाम में नई व्यवस्थाओं को लागू करने पर योजना बन रही है,चारधाम की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन पर सरकार फोकस कर रही है तो वहीं स्थानीय स्तर पर वाहनों का दवाब कम करने पर विचार शुरु हो गया है, पहाड़ से लेकर पर्यटकों तक को जाम के झाम से मुक्त करने के लिए भवाली, हल्द्वानी और नैनीताल से शटल सेवा चलाने पर काम शुरु कर दिया है तो सार्वजनिक परिवहन को दुरुस्त किया जा रहा है |
गौरतलब है कि कैंचीधाम में पिछले कुछ सालों से श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बड़ी है, इससे यहां जाम जैसे हालात बन जाते हैं तो अल्मोड़, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है, हालांकि कुछ हद तक जाम पर पार्किंग से निजात तो मिली, लेकिन पीक सीजन में मुसीबत दोगुनी ही होती है, हालांकि शटल सेवा के विकल्प को बेहतर कदम माना जा रहा है |

बहरहाल अगर शटल सेवा से यहां टूरिस्टों को लाया गया तो न सिर्फ श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि पहाड़ के लोगों को भी इससे राहत मिल जाएगी , जरुरी होगा कि शटल सेवा के अलावा जल्द ही बाइपास निर्माण भी हो जाएं ताकि श्रद्धालुओं पर भी रोकटोक कम हो सकेगी |








