रायपुर: देश के कई राज्यों में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला भी जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी अचानक मौसम के बदलाव से बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में चक्रवात तूफान का असर देखने को मिला, यहां कई हिस्सों में बारिश भी हुई। जिसके बाद अब मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली पर मौसम साफ रहने वाला है। लेकिन इसके पहले कुद हिस्सों में बारिश हो सकती है
धनतेरस और दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?
Chhattisgarh Weather Update मौसम विभाग ने आज कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 6 नवंबर से प्रदेश के मौसम में बदलावा आएगा और मौसम साफ हो जाएगा। दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को बारिश की संभावना बेहद ही कम है। वहीं 9 नवंबर को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
5 नवंबर को कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के 7 दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के इलाकों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि विभाग ने 5 नवंबर के लिए किसी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
चक्रवात तूफान से कई हिस्सों में हुई बारिश
बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया। जिसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिला। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इसका असर रहा है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने चार नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग रायपुर, दुर्ग समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान बस्तर संभाग के कई हिस्सो में बारिश भी हुई!
