Woman ExpressWoman Express
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Font ResizerAa
Woman ExpressWoman Express
Font ResizerAa
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
Search
  • Home
  • Women Empower
  • News
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • More
    • National
    • International
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Jobs
    • Lifestyle
    • Health
    • Tech
    • Business
    • Rashifal
Follow US
NewsChhattisgarh

CG News: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अनूठा अंदाज, गांव की चौपाल में जमीन पर बैठीं, बोलीं- मैं आपकी बेटी और बहू, आपके लिए मंत्री नहीं

Woman Express
Last updated: May 5, 2025 10:48 am
Woman Express
Share
3 Min Read
SHARE

CG News: छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री और भटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े (Laxmi Rajwade) ने रविवार को सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया. ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत उन्होंने ग्राम रैसरा, खड़ौली, जांज, रैसरी और चेंद्रा जैसे दूरस्थ पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणजनों के साथ संवाद किया. भीषण गर्मी में भी जमीन पर बैठकर मंत्री राजवाड़े ने जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की पीड़ा को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए. कहीं चबूतरे पर, तो कहीं स्कूल मैदान में, हर जगह उनकी उपस्थिति ने जनता को भरोसे और राहत का अहसास कराया है.

Advertisement Carousel
× Advertisement

सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा
रैसरा पंचायत से शुरू हुई इस जन संवाद यात्रा में खड़ौली के माध्यमिक शाला परिसर और जांज के स्कूल मैदान में उन्होंने लोगों की समस्या सुनी. पेयजल आपूर्ति की अनियमितता, खराब सड़कों, राजस्व प्रकरणों में विलंब जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं. मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए. उन्होंने खड़ौली मार्ग के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा करते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही.

‘गांव तक वित्तीय सुविधा उपलब्ध हो’
रैसरी पंचायत के बगीचा पारा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि बैंकिंग सेवाओं के लिए उन्हें बिश्रामपुर तक जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है. मंत्री राजवाड़े ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को अध्ययन कर आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को वित्तीय सेवा उनके गांव में उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

‘जनसंपर्क शैली ने लोगों का दिल जीता’
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की जनसंपर्क शैली ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया है. ना कोई मंच, ना औपचारिकता. सीधे जमीन पर बैठकर लोगों की बात सुनी और संवेदनशीलता से समाधान का मार्ग खोला. उनके साथ पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निराकरण करना शुरू कर दिया.

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं यहां विधायक या मंत्री बनकर नहीं, आपकी बेटी, बहन और प्रतिनिधि बनकर आई हूं. आपकी हर समस्या मेरी जिम्मेदारी है. वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहे लोगों को जब मंत्री स्वयं उनकी बस्ती में आकर सुनने लगीं, तो उन्होंने खुलकर अपने दुख-दर्द साझा किया.

TAGGED:CG NEWS
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

deur
Chhattisgarh

मानसून में छत्तीसगढ़वासी कर रहे है घुमने की तैयारी तो ये हो सकते हैं अच्छे ऑप्शन… 2 दिन में हो जाएगा जाना-आना

June 11, 2024
sai 2
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी जी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह जी से मिले, प्रदेश के हालात से कराया अवगत…

June 29, 2024
cm
NewsChhattisgarhWoman Empower 1

रायपुर सड़क हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मंजूर

May 12, 2025
Chhattisgarh Budget 2026 27 2026 09 02T140938.838
Chhattisgarh

Ambikapur News: सरगुजा में लगातार बुखार के 72 मरीज, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई जांच; संक्रमण की वजह तलाश रही टीम

September 2, 2026
Woman ExpressWoman Express
Follow US
© 2026 | Woman Express | All Rights Reserved
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?