CG Mahila Bal Vikas Bharti 2024 : छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास में भारी पदों पर भर्ती, देखे कैसे करे आवेदन

CG Mahila Bal Vikas Bharti 2024 : भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वातसल्य योजना के प्रावधानों एवं स्वीकृति अनुसार मिशन वात्सल्य के क्रियान्वयन हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण समिति के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से दिनांक 23 / 08 / 2024 तक आवेदन आमंत्रित है।

CG Mahila Bal Vikas Bharti 2024

पद के बारे में जानकारी

जिला बाल संरक्षण अधिकारी – 06 पद
संरक्षण अधिकारी – संस्थागत देखरेख – 06 पद
संरक्षण अधिकारी – गैर संस्थागत देखरेख – 06 पद
विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी – 06 पद
परामर्शदाता – 06 पद
सामाजिक कार्यकर्ता – 18 पद
लेखपाल – 06 पद
डाटा एनलिस्ट – 06 पद
सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – 06 पद
आउटरीच वर्कर – 30 पद
सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – 12 पद
वेतनमान :- वेतन प्रतिमाह न्यूनतम 10,952 रु /- एवं अधिकतम वेतन 44,023 रु /- प्रतिमाह देय होगा, पद के आधार पर देय होगा।

निर्धारित न्यूनतम योग्यता :-
जिला बाल संरक्षण अधिकारी पद के लिए – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।
संरक्षण अधिकारी – संस्थागत देखरेख पद के लिए – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विषय में स्नातकोत्तर होना चाहिए।
संरक्षण अधिकारी – गैर संस्थागत देखरेख पद के लिए – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विषय में स्नातकोत्तर होना चाहिए।
विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी पद के लिए – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी।
परामर्शदाता पद के लिए – किसी मान्यता प्राप्त विश्स्विद्यालय से काउंसलिंग में स्नातक एवं काउंसलिंग और संचार में डिप्लोमा।
सामाजिक कार्यकर्ता पद के लिए – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञानं में स्नातक।
लेखपाल पद के लिए – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातक एवं किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से टेली कोर्स का प्रमाण पत्र।
डाटा एनलिस्ट पद के लिए – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में स्नातक।
सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए – कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा / सर्टिफिकेट के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / समकक्ष बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण।
आउटरीच वर्कर पद के लिए – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / समकक्ष बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण।

आवेदन करने की निर्धारित तिथियां :- आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दिनांक 23 / 08 / 2024 तक है।

उम्र सीमा :- आवेदक की आयु 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो।

आवेदन कैसे करे :- आवेदन सम्बंधित जिले के कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित करना होगा। आवेदन पत्र पंजीक्रत डाक / स्पीड पोस्ट / कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार होंगे, अन्य , माध्यम से आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *